धागे जैसे जीव को देखकर लोग हुए हैरान, हर तरफ है एलियन होने की चर्चा

0
507
people get shocked to see a thread like creature in Hsinchu taiwan cover

कभी-कभी इस प्रकार की चीजें हमारे सामने आ जाती हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं, हाल ही में एक ऐसा ही जीव मिला है। जी हां, कई बार हम लोगों को कुछ इस प्रकार के जीव देखने को मिल जाते हैं जिनको हम लोगों ने न तो कभी देखा होता है और न ही कभी इनके बारे में सोचा होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बता रहें हैं। आपको बता दें कि प्रकृति में ऐसे बहुत से जीव है जिनके बारे में अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं जानते हैं और जब कोई ऐसा जीव सामने आता है तब वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। इस प्रकार के जीव जब मिलते हैं तो बॉयोलॉजी को चेलैंज कर देते हैं। देखने वालों को समझ नहीं आता कि जो दिखाई पड़ रहा है, वह गलत है या जो पढ़ा है वह गलत है।

people get shocked to see a thread like creature in Hsinchu taiwanimage source:

आपको हम बता दें कि ताइवान के सिंचु शहर में हुआंग मीलन नामक शख्स को एक जीव दिखाई पड़ा जिसको देखकर वह खुद ही हैरत में पड़ गया। उसको समझ नहीं आया कि यह कौन सा जीव है। हुआंग मीलन ने उस जीव की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस तस्वीर को देखने के बाद में लोग इसको पहचानने में लग गए। कोई इस जीव को एलियन बता रहा था, तो कोई कुछ और। इस जीव को कई लोगों ने एलियन बताया पर कुछ लोग इसके एलियन होने वाली बात से सहमत नहीं थे।

कई लोगों ने कहा कि उन्होंने इस जीव को पहले कई बार देखा है, पर वे भी इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दे पाए। सोशल मीडिया पर इस जीव को बहुत लोगों ने शेयर किया। एक्सपर्ट लोगों का कहना है कि इस जीव का नाम “हॉसहीयर” है और यह अपने शरीर को 2 मीटर तक फैला सकता है। हवा के कारण इसका शरीर आपस में उलझ गया होगा इसलिए ही यह ऐसा दिखाई पड़ रहा है पर एक्सपर्ट लोगों ने यह भी कहा कि वे अपने शब्दों पर पूरी तरह श्योर नहीं हैं। इस प्रकार से देखा जाए, तो यह जीव एक पहेली बन कर रह गया है।

video source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here