इस इंसान के चेहरे को देख आखिर क्यो कांप जाते है लोग

0
320

कई बार भगवान भी इंसानों के साथ क्रूर मजाक कर जाता है, जो उनके जीवन के लिए बड़ा ही घातक और परेशानियों से भरा होता है। इसी तरह की परेशानियों को झेलता एक शख्स आज के लोगों के लिए काफी डरावना बन चुका है। लोग इसके पास आने तक से कतराते है। जानें किस प्रकार से प्रकृति ने किया है इसके साथ क्रूर मजाक..

नेपाल का रहने वाला 60 वर्षीय कृष्ण प्रसाद भट्टराई, जो बचपन से ही ऐसे ट्यूमर का शिकार हो गया. जिसने उसके चेहरे को घेर कर काफी बुरा हाल बना दिया। बताया जाता है कि बचपन में हुई ट्यूमर की खतरनाक बीमारी उम्र के साथ विकराल रूप लेती गई और एक दिन ऐसा समय या कि इस बीमारी ने कृष्ण के पूरे चेहरे को अपने आगोश में ले लिया। इस बीमारी को अपने साथ ये 47 वर्षों तक यूं ही ढोता रहा।

इस रोग के बारे में नेपाल के डॉक्टर्स का कहना था कि जिस समय वो इलाज के लिए आए थे, तो उनके चेहरे को देखकर रोंगटे ही खड़े हो गए थे, क्योंकि ऐसा पहली बार ही देखा गया था कि कोई ट्यूमर इतना बड़ा भी हो सकता है। सर्दियों के दौरान पता चला कि कृष्ण प्रसाद भट्टराई Neurofibromatosis नामक रोग से पीड़ित हैं, इस रोग के बढ़ने से कैंसर का खतरा नहीं रहता है और ऐसी बीमारी बहुत ही कम लोगों के बीच पाई जाती है। पर कृष्ण प्रसाद का ट्यूमर तीव्र गति से बड़ रहा था। जो बाद में खतरानाक बीमारी हो सकती थी।

डॉक्टर्स के द्वारा ऑपरेशन किए जाने के बाद उनके चेहरे से दो पत्थर जैसे ट्यूमर निकाले गए। 7 घंटे तक चली सर्जरी के लिए 11 डॉक्टर्स की टीम ने कड़ी मशक्कत की जिसके बाद इस बीमारी को दूर करने में सफलता हासिल की।

facial-tumour1Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here