भजन से बताया कैसा जीवनसाथी पाना चाहते हैं लोग

0
452

शादी हर किसी के लिए बहुत खास होती है। लड़की हो या लड़का हर किसी के मन में अपने जीवन साथी को लेकर कुछ उम्मीदें होती हैं। कुछ लोगों को हिन्दी फिल्मों की तरह अपना जीवन साथी चाहिए होता है तो किसी को कुछ और अलग। जितने लोग उनकी उतनी ही ख्वाहिशें होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही ख्वाहिशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर लड़की, लड़के की होती है।

इन वीडियो में कुछ लोगों ने भजन के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि उन्हें अपना लाइफ पार्टनर किस तरह का चाहिए। इसमें से एक वीडियो में एक लड़की अपने लाइफ पार्टनर के बारे में बता रही है कि उसे अपने जीवन साथी में क्या खूबियां चाहिए तो दूसरे वीडियो में कुछ लड़के मिलकर इस बात को बता रहे हैं। पहले वीडियो को मनोज संभनानी ने अपलोड किया है जो 2 मिनट का है तथा इस वीडियो को एक शादी के समारोह के दौरान बनाया गया है।

Video Source :https://www.youtube.com/

इस वीडियो के जवाब में कुछ युवकों ने भी एक वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड किया है। इस वीडियो में इन्होंने अपने एक दोस्त को माध्यम बना कर बताया है कि वो किस तरह के लाइफ पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। इस बात को बताने के लिए उसने भी भजन का ही प्रयोग किया है।

Video Source :https://www.youtube.com/

इन वीडियो को देख कर बेशक आपको यह समझ आ जाए कि आजकल के लड़के और लड़कियां किस तरह का लाइफ पार्टनर खोज रहे हैं। साथ ही इन दोनों वीडियो को देख और सुन कर आपके चेहरे पर मुस्कान भी जरूर आ जाएगी। यूट्यूब पर ये दोनों ही वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here