इस अस्पताल में इलाज के लिए मरीजो को दवाई के स्थान पर पिलाया जाता है हुक्का

0
538
हुक्का

अस्पताल में मरीजों का इलाज दवाइयों से किया जाता है, पर आज हम आपको जिस अस्पताल के बारे में बता रहें हैं। वहां के ईलाज को जानकर आप हैरान रह जायेंगे। असल में इस अस्पताल में दवाई से नहीं बल्कि मरीजों को हुक्का पिलाकर उनका ईलाज किया जाता है। देखा जाए तो धूमपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है लेकिन यहां धूम्रपान को सेहत में सुधार लाने के लिए प्रयोग किया जाता है। यही इस अस्पताल की खूबी है। आपको बता दें कि यह अस्पताल मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। इसका नाम “शासकीय स्वशासी धन्वंतरि आयुर्वेदिक महाविद्यालय” है। यहां पर रोगियों को स्वस्थ करने के लिए हुक्के का सेवन कराया जाता है। इस अस्पताल का प्रशासन ऐसा मानता है कि हुक्के का सेवन करने से मरीजों की बीमारियां सही हो जाती हैं।

हुक्काImage source:

हम आपको यह भी बता दें कि इस अस्पताल में मरीजों को तंबाकू वाला हुक्का नहीं दिया जाता बल्कि अस्पताल प्रशासन उन्हें एक विशेष हुक्का बनाकर देता है। इस विशेष हुक्के में तंबाकू नहीं बल्कि आयुर्वेदिक औषधियों का चूर्ण भरा जाता है। इस हुक्के के सेवन से मरीज जल्दी ही स्वस्थ हो जाते हैं। इस अस्पताल के डॉक्टर निरंजन सर्राफ का कहना है कि देश के अलग अलग हिस्सों से हमारे अस्पताल में रोगी आते हैं और उन सभी को लाभ भी होता है। डॉक्टर निरंजन बताते हैं कि उनके इस अस्पताल में दमा, जुकाम तथा फेफड़ो से सम्बंधित बीमारियां सही हो जाती हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो यह अस्पताल काफी अनोखे तरीके से कार्य करता है तथा इस प्रकार से मरीजों को जल्दी ही आराम भी मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here