परिणीति चोपड़ा बनी ब्लेंडर्स प्राइड फैशन शो की रौनक

0
369

बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा अपने बिंदास अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बीते रोज़ मुंबई में ‘ब्लेंडर्स प्राइड फैशन शो’ में हिस्सा लिया। इस फैशन शो के दूसरे दिन फैशन डिज़ाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना ने अपना कलेक्शन पेश किया। जिसमें बॉलीवुड ब्यूटी परिणीति चोपड़ा शोज़ टॉपर रही।

parineeti chopra looks stunning in blenders pride fashion show4Image Source: http://s3.india.com/

परिणीति इस मौके पर बेहद फिट और खूबसूरत नज़र आ रही थीं। उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहना था और वह काफी आकर्षक दिख रही थीं। जब उनसे उनकी ख़ूबसूरती का राज़ पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह लगातार अपना वजन कम कर रही हैं। उन्हें जिमिंग पसंद नहीं है, इसलिए वह फिट रहने के लिए मार्शल आर्ट का सहारा ले रही हैं। यह सब उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा ही है जो वह इतनी सुन्दर दिख रही हैं। परिणीति ने यह भी बताया कि उन्हें कम्फ़र्टेबल कपड़े पहनना पसंद है। वह फैशन से ज्यादा कम्फर्ट को महत्व देती हैं। रैंप पर शिरकत करते हुए परिणीति काफी मस्ती में दिखाई दीं और उन्होंने यहां डांस भी किया।

parineeti chopra looks stunning in blenders pride fashion show3Image Source: http://i2.dainikbhaskar.com/

वैसे परिणीति एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने आपको हमेशा एक ही तरह के लुक में बांधकर नहीं रखतीं। दर्शकों के बीच उनकी पहचान एक प्रतिभावान और सुलझी हुई अभिनेत्री के रूप में है।

parineeti chopra looks stunning in blenders pride fashion show2Image Source: http://st1.bollywoodlife.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here