यहां मां-बाप खुद अपने छोटे बच्चों को शौंक से सिखाते है, सिगरेट पीना

0
786
सिगरेट

 

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और हर माता पिता अपने बच्चों को इन सब से दूर रहने की ही शिक्षा देते है। मगर इस स्थान पर लोग अपने बच्चों को बहुत शौंक से सिगरेट पीना सिखाते हैं। जी हां, इस स्थान पर माता पिता खुद ही अपने बच्चों को सिगरेट पीने के लिए प्रेरित करते हैं।

एक और सभी देश धूम्रपान न करने के लिए तरह तरह की कैम्पेन चलाते हैं पर दूसरी और इस स्थान पर लोग अपने बच्चों को धूम्रपान के लिए खुद ही प्रेरित करते हैं। आपको बता दें कि यह स्थान है पुर्तगाल। पुर्तगाल नामक इस देश के “वाले डे सेल्ग्यूएरियो” क्षेत्र में इन दिनो एपिफनी उत्सव चल रहा है और इस उत्सव में सभी लोग अपने छोटे बच्चों को सिगरेट पीने के लिए प्रेरित करते हैं।

सिगरेटImage Source: 

इस उत्सव में यहां की स्थानीय परंपरा के अनुसार लोग अपने 5 वर्ष के ऊपर के बच्चों को धूम्रपान के लिए प्रेरित करते हैं। हालांकि पुर्तगाल में धूम्रपान करने की कम से कम सीमा 18 वर्ष है। पुर्तगाल के इस ईसाई उत्सव की आलोचना दुनियाभर में की जाती है लेकिन इस अमानवीय प्रथा के खिलाफ कोई नहीं जाता। यहां के लोग इस प्रथा को वर्षों से बनाये हुए हैं तथा अपने बच्चों के लिए सिगरेट के कई पैकेट खरीदते हैं।

सिगरेटImage Source: 

सब से बड़ी बात यह है कि पुर्तगाल के लोग इस उत्सव के तहत अपने छोटे बच्चों को धूम्रपान करना सीखा रहें हैं और इसे रोकने के लिए कोई कानून भी नहीं है। इस प्रकार से एक अमानवीय प्रथा को धर्म का नाम देकर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ प्रतिवर्ष खिलवाड़ किया जा रहा है। ये बच्चे बड़े होकर बहुत जल्द धूम्रपान का शिकार हो जाते हैं तथा अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त होते हैं। ऐसे में सरकार को इस प्रकार की परम्परा के लिए कानून में संशोधन जरूर करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here