OMG: मुकेश अंबानी के बेटे ने घटाया 70 किलो वजन

0
510

मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर बिज़नेसमैन हैं। वह रोज़ ही किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं, लेकिन इस बार बाज़ी मारी है मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने। हर किसी ने अनंत को पहले टीवी पर देखा होगा। वह काफी मोटे हुआ करते थे, लेकिन अनंत ने अपना 70 किलो वजन घटा कर सभी को हैरानी में डाल दिया है। बताया जाता है कि अनंत का वजन 140 किलो से भी ज्यादा हुआ करता था, लेकिन अपनी इच्छा शक्ति की बदौलत अनंत ने यह मुश्किल काम आसान करके दिखाया है।

अमेरिकी ट्रेनर की ली थी सहायता-

anant-ambani-loss-70-kg-weight-in-few-months-85469Image Source :http://www.firstindianews.com/
  • अनंत देश के सबसे अमीर पिता के बेटे हैं। अगर वह किसी चीज़ को करने की ठान लें तो इसे पूरा करने के लिए उनके पास किसी चीज़ की कमी नहीं। इस काम को अकेले कर पाना शायद इतना आसान नहीं था। इसलिए उन्होंने एक अमेरिकी ट्रेनर की मदद ली और अपना 70 किलो वजन घटाया।
  • ख़बरों की मानें तो अनंत पिछले काफी वक्त से रोज़ाना जामनगर की रिफाइनरी में एक्सरसाइज कर रहे थे। साथ ही वह यहां पर रनिंग भी किया करते थे।

कब आए अपने नए लुक में सबके सामने-

1412Image Source :http://s3.india.com/
  • बताया जाता है कि अनंत काफी धार्मिक हैं। वह पूजा-पाठ में बहुत विश्वास रखते हैं। अक्सर उन्हें मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा जाता है।
  • इस बार भी अनंत शनिवार के दिन सोमनाथ मंदिर दर्शन करने गए थे। उसी दौरान उनका नया लुक सबके आगे आया।
  • वहां पर मौजूद हर व्यक्ति उन्हें नए रूप में देखकर दंग था। यहां तक कि मंदिर के पंडित भी उन्हें नहीं पहचान पा रहे थे।
Anant-Ambani-courtesy-indiatimes3Image Source :http://www.youthincmag.com/
  • अनंत को अक्सर आपने आईपीएल मैचों में देखा होगा। वह मुंबई इंडियंस की टीम को सपोर्ट करने कई बार स्टेडियम में मैच देखने आते थे, लेकिन उस समय अनंत मोटे हुआ करते थे। अब की बार जब वह मुंबई इंडियंस की टीम को सपोर्ट करने पहुंचेंगे तो लोग उन्हें देख कर हैरानी में पड़ जाएंगे।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे अनंत और आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here