अब धोनी को मिलेगा नया कप्तान

0
339

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान एमएस धोनी जल्द आने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफी में झारखंड के लिए खेलते हुए नज़र आने वाले हैं। इसके साथ-साथ टीम इंडिया के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विजय हज़ारे के लिए टीम की कमान धोनी की बजाए भारत के तेज़ गेंदबाज़ वरुण एऱन के हाथों में है, जो कि टीम इंडिया में खुद कप्तान धोनी के अंडर में खेलते हैं। यानि कि अब कप्तान धोनी खुद वरुण एऱन के अंडर में यानि उनकी कप्तानी में खेलेंगे।

dhoniImage Source: http://thenewsindia.co.in/

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड क्रिकेट एसोसिशन ने धोनी को कप्तानी के लिए कहा था, लेकिन वो बतौर खिलाड़ी टीम में खेलना चाहते हैं। कप्तान धोनी ने कहा कि मौजूदा झारखंड टीम के खिलाड़ी किस क्षेत्र में बेहतर हैं वो इस बारे में ज्यादा जानते नहीं हैं। इसलिए उन्होंने बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा बनना पसंद किया।

varoonImage Source: http://www.starsports.com/

बता दें कि कप्तान धोनी साल 2007 में टी-20 फॉर्मेट में आखिरी बार झारखंड के लिए खेले थे। आने वाली 10 तारीख को बैंगलोर में ग्रुप बी का पहला मैच खेला जाएगा। जिसमें झारखंड का मुकाबला जम्मू-कश्मीर से होना है। हालांकि, आपको बता दें कि धोनी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अभी भी देश की वनडे और टी-20 टीम में बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here