मुर्दों के इस गांव में जो भी पहुंचा वो फिर वापस नहीं आया

0
508

दुनिया में कई इतनी अजीब जगहें हैं जिनके बारे में सुनकर ही आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां पर जो भी पहुंचा वो वापस न आ सका। कहा जाता है यह गांव पूरी तरह से भूतों के साये से घिरा है। इस गांव को मुर्दों के गांव के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। इस जगह पर कोई रहता भी नहीं है, लेकिन यह स्थान इतना रहस्यमयी है कि जो भी यहां पर जाता है वो लौटकर नहीं आ पाता है।

No one returns alive from this village of corpses1Image Source:

कहां है यह जगह-
रूस के उत्तरी ओसेटिया के दर्गाव्स गांव की यह जगह दुनिया भर में मशहूर है। इस जगह को मुर्दो का शहर भी कहा जाता है। चारों ओर पहाड़ियों से ढके होने के कारण इस जगह पर कोई भी व्यक्ति आसानी से नहीं पहुंच पाता है। यहां पर तहखाने के आकार की इमारतें हैं। इन इमारतों में मुर्दों को दफन किया गया है। जिन इमारतों की ऊंचाई जितनी अधिक है, उसमें उतने ही ज्यादा मुर्दो को दफन किया गया है। कहा जाता है कि यह जगह 16वीं शताब्दी का एक कब्रिस्तान है। हर इमारत में एक ही परिवार के लोगों को दफनाया गया है।

No one returns alive from this village of corpses2Image Source:

लोगों का मानना है कि जो भी व्यक्ति इस जगह पर जाता है वो लौटकर वापस नहीं आ पाता है। यहां के खराब मौसम और दुर्गम रास्ते के कारण भी यहां पर कोई भी नहीं पहुंच पाता है। आदमी यहां पर रहस्यमयी ढंग से गायब हो जाते हैं। इस कारण भी कोई टूरिस्ट इस जगह पर नहीं जा पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here