रहस्यमय लोग – दुनिया के इन लोगों के बारे में नहीं लगा कोई पता

0
290

हमारी दुनिया में कुछ इस प्रकार के लोग भी हुए हैं जिनको देखा तो गया था, पर आज तक यह नहीं पता लगा कि वह कौन थे या वह कहां चले गए। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बता रहें हैं। आइये जानते हैं इन लोगों के बारे में।

1- मुस्कुराती लड़की –
इस लड़की की लाश सीन नदी में मिली थी। इस लड़की के चेहरे पर किसी भी प्रकार के दर्द की शिकन नहीं थी और न ही कोई चिंह था। इस लड़की की तस्वीरें बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदी। इसकी तस्वीरें दुनिया में सबसे ज्यादा “किस” की गई तस्वीरों में से एक हैं। कुछ समय बाद में इस लड़की की एक मूर्ति भी बनवाई गई। जिसमें इसकी चेहरे पर संतुष्टि और मुस्कान के भाव को दर्शाया गया था।

mysterious-unidentified-peopleImage Source:

2- डी बी कपूर –
अमेरिकी की वायु सेना के अब तक के इतिहास में यह एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जिसको आज तक अमेरिकी सरकार नहीं पकड़ पाई। इस व्यक्ति ने एक अमेरिकी जहाज को हाईजैक कर लिया था और 10 लाख अमेरिकी डॉलर के साथ में जहाज से पैराशूट लेकर कूद गया था। 4 साल बाद में कुछ कैश कोलंबिया नदी में मिला था पर बाकी का कैश और कपूर को आज तक अमेरिकी सरकार नहीं ढूंढ पाई है।

mysterious-unidentified-people1Image Source:

3- मानव छाया –
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर हमला किया था तो करीब 3 लाख लोग एक ही झटके में काल के गाल में समा गए थे। यह तस्वीर धमाके से 850 फ़ीट की दूरी से ली गई थी। धमाके के समय इस स्थान पर कोई व्यक्ति बैठा हुआ था और परमाणु बम की शक्ति ने उसके अस्तित्व को ही मिटा डाला था, पर वह उसकी परछाई को नहीं मिटा सका। इस छाया में बैठे व्यक्ति की पहचान आज तक नहीं हो पाई है कि आखिर वह इंसान कौन था।

mysterious-unidentified-people2Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here