नीता अम्बानी का 240 हीरों जड़ा ख़ास बैग, कीमत? अरे साहब, पूछिए मत!

0
656
नीता अंबानी

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी हमेशा अपने शानशौकत के साथ महंगे शौक को लेकर चर्चे पर बनी रहती है उनके रहन सहन से लेकर स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। अक्सर वो अपनी शैनशौकत के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन जाती है। अबी हाल ही में करिश्मा और करीना कपूर के साथ दिखी नीता की फोटो में उनके हाथ में दिखा एक बैग जो (Hermès Himalaya Birkin bag) है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दरहसल इस बैग की कीमत 2.6 करोड़ बताई जा रही है और इसमें 240 हीरे लगे हुए है।

क्रिस्टिस डॉट कॉम के अनुसार हर्मिस हिमालय बिर्किन बैग के हैंडबैग कलेक्शन सबसे ज्यादा अच्छे ब्राडों में से एक माने गए है। इसमें 18 कैरेट गोल्ड के हार्डवेयर पर 240 हीरे लगे हैं। 2017 में इसी तरह का सफेद हिमालय क्रोकोडाइल डायमंड स्टाइल बैग क्रिस्टीज की नीलामी में 3,79,261 (2.6 करोड़ रुपये) डॉलर में बिका था। इसमें दावा किया गया था कि यह अब तक का सबसे महंगा बैग है।

नीता अंबानी (Nita Ambani) की वायरल हो रही इस तस्वीर को अंबानी फैमिली इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है। इस तस्वीर में नीता के साथ करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में नीता अंबानी को सफेद पोशाक में और हर्म्स हिमालया बिर्किन बैग के साथ नजर आ रही है।

नीता अंबानी

नाइल क्रोकोडाइल की खाल से बनाया जाता है

इस बैग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे हिमालय बिर्किन को नाइल क्रोकोडाइल की खाल से बनाया जाता है। मशहूर एक्टर और सिंगर जेन बिर्किन (Jane Birkin) के नाम पर रखा गया बिर्किन बैग अपनी कीमत और सेलेब्रिटी ऑनर के लिए जाना जाता है।

नीता अंबानी

जानकारी के लिये बता दें यह तस्वीर नीता के लंदन दौरे की है। नीता अंबानी हाल ही में लंदन में (पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भारत के लिए चीयर करने के लिए पहुंची थीं) जहां उन्होंने करीना और करिश्मा से भी मुलाकात की। इस तस्वीर को करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टग्राम वॉल पर भी शेयर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here