जानिए देश के सबसे बड़े रहस्यमय कुओं के बारे में

0
495

आज हम आपको अपने देश की उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पीछे के कारण का पता आज तक कोई वैज्ञानिक भी नहीं लगा सका है। यह जगह झारखंड के चन्दरु खाबा नामक स्थान पर है। बरसात के दिनों में लगभग हर जगह पानी भर जाता है पर यहां की बात ही कुछ और है। असल में इस जगह पर प्राकृतिक तरीके से स्वयं ही कुएं बन गए हैं और ये कुएं कितने गहरे हैं इसका पता आज तक कोई भी नहीं लगा सका है। इसलिए ही बरसात के दिनों में इस जगह जाना मना किया जाता है और बच्चों को तो इस जगह बिल्कुल नहीं ले जाया जाता। इन कुओं को रॉक कट केव्स भी कहते हैं। वैसे तो पूरे साल इन कुओं में पानी भरा रहता है, पर मानसून आने पर इनका पानी समय से पहले ही उफनने लगता है।

Jharkhand1Image Source:

इस स्थान पर एक बड़ा सूर्य मंदिर भी बना हुआ है और कुछ धर्मशालायें एव अन्य मंदिर भी हैं। इस जगह पर आये दिन कई प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। इसलिए यह जगह वर्तमान में काफी सुंदर भी हो गई है। हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड और चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के सीमाने प्रखंड के सामने स्थित होने के कारण बहुत से लोग इसको चतरू धाम नाम से पुकारने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here