रहस्यमय झील: पानी को हाथ लगाते ही लग जाती है आग

0
363

देखा जाए तो पानी हमेशा ही आग बुझाने के काम आता है, पर यदि कोई आपसे यह कहे कि पानी में आग लग जाती है तो यह काफी आश्चर्य की बात होगी। इस बात पर शायद आपको यकीन भी न आये पर आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बता रहे हैं जिसके पानी में हाथ डालते ही पानी में आग की लपटें उठने लगती हैं।

इस घटना का एक वीडियो भी बनाया गया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही मछुआरे ने झील के पानी में हाथ डाला वैसे ही आग की लपटें पानी से निकलने लगीं।

https://www.youtube.com/watch?v=ayQeVLsLjOA&feature=youtu.be&t=55

Video Source: https://www.youtube.com/

क्या है मामला –

यह घटना थाइलैंड की एक झील की है। इस झील में दो मछुआरे एक नाव में सवार होकर जा रहे थे। अचानक एक मछुआरे ने नाव से नीचे की ओर झुक कर अपना हाथ झील के पानी में डालने के लिए बढ़ाया और उसी वक्त पानी से झील की लपटें निकलने लगीं। आग की लपटें पानी से करीब 1 मिनट तक निकलती रहीं। इसके बाद मछुआरे ने अपने लाइटर को निकल कर आग लगाने की कोशिश की तो फिर से झील के पानी से आग की लपटें निकलने लगीं। यह आग की लपटें झील के पानी से आखिर क्यों निकल रही हैं और इसके पीछे आखिर क्या रहस्य है इस बात का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here