लड़कियों ने ली सोशल मीडिया की मदद :खुले आम Masturbate करने पर शख्स हुआ गिरफ्तार

0
396

कई बार इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं की जिनके बारे में किसी को बताना या लिखना भी भारी पड जाता है, असल में इस प्रकार की घटनाओं के बारे में लिखना शुरू करने पर यह समझ नहीं आ पाता की कहां से शुरू की जाए और क्या लिखा जाए। जहां तक बात किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं की है तो इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को अपने कानून के हिसाब से सजा दिलाई जा सकती है परंतु यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की हरकत आपके सामने करे, जो की शर्मनाक हो तो आप क्या करेंगे और कानून क्या करेगा ? असल में इस प्रकार की हरकतों के लिए अपने यहां किसी विशेष सजा का कोई प्रावधान नहीं है परंतु फिर भी यदि आप थोड़ा दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्य करेंगे तो आप ऐसे प्रत्येक व्यक्ति को उसके किये कार्य की सही सजा दिला पाएंगे। हालही में एक मामला सामने आया है, जो वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है आइए जानते हैं इस पूरे मामले को।

यह मामला मुंबई (महाराष्ट्र ) से सामने आया है, मुंबई में एक ऑटो में दो लड़कियां सफर कर रही थी, जिनकी उम्र तकरीबन 20 साल थी। ऑटो के बराबर में एक व्यक्ति अपनी YAHAMA बाइक लगा देता है और उसी स्थिति में ही Masturbate करने लगता है।

देखा जाए तो अधिकांश लड़कियां या तो गुस्सा कर सकती थी या फिर ऑटो को और तेजी से चलाने को कहती या अपना मुंह दूसरी और कर लेती परंतु ऑटो में बैठी इन दो लड़कियों ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में वह बाइक चलाने वाला व्यक्ति कभी सोच भी नहीं सकता था। लड़कियों ने उस व्यक्ति की फोटो अपने मोबाइल में ले ली और उस व्यक्ति की बाइक की नंबर प्लेट की भी फोटो उन्होंने ली और अपने द्वारा ली गई इन फोटोज को उन लड़कियों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने सभी दोस्तों को भेज दिया।

masturbating motorcyclist in Mumbai1Image Source:

उन्ही में से एक ने इन फोटोज को ट्विटर पर शेयर करते हुए मुंबई पुलिस के आफिशियल फेसबुक पेज को टैग कर दिया। फिर क्या था ट्विटर पोस्ट पर तुरंत एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

masturbating motorcyclist in Mumbai2
Image Source:

इस व्यक्ति को पकड़ कर उसको तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया क्योंकि अपने किये कार्य के सबूत वह खुद ही दे चुका था। इन लड़कियों ने बिना कोई कानून तोड़े कानून की मदद से उस व्यक्ति को उसकी सही जगह पहुंचा दिया। इन लड़कियों द्वारा किया यह कार्य सन्देश भी है उन सभी लड़कियों के लिए जो की इस प्रकार की हरकतों ओ नजरअंदाज कर देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here