यहां पर गर्म पत्थर से मां खुद दबा देती है बेटी के स्तन

0
508

देश की बात करें या विकसित होते दूसरे देशों की, भले ही ये विकास के रास्ते में जितना भी अग्रसर होने की बात कह रहें हो पर लड़कियां आज भी काफी असुरक्षित सी है। आज किसी भी तरह से कोई भी लड़कियां स्वतंत्र जीवन नहीं जी पा रही है। घर से निकलते ही भूखे भेड़िये अपना शिकार बना उन्हें बेदर्दी की मौत दे, अपनी प्यास बुझाने में नहीं चूक रहे है। जिसका सबसे बड़ा कारण है, हमारा कानून जो उन्हें आजाद परिदों की तरह छोड़ देता है और फिर वो नया शिकार करने के लिए निकल पड़ते है।

Breast Ironing1Image Source:

पर इस अत्याचार को खत्म करने के लिए लड़कियों को ऐसा दर्द दिया जाता है कि आप भी जानकर सहम उठेगें। आज हम लड़कियों पर हो रही ऐसी प्रथा के बारे में बता रहे है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेगें। यहां हम बात कर रहे है अफ्रीकी देश के ऐसी जगह की जहां पर लड़कियों को उनकी मां के द्वारा दिये जाने वाले असहनीय दर्द से होकर गुजरना पड़ता है। जो कि यह प्रथा अब अपनी हर हद पार कर चुकी है।

Breast Ironing2Image Source:

यहां की लड़कियों को बाल्यावस्था में ब्रेस्ट आइरनिंग करने के लिए गर्म पत्थक से या हथौड़े का उपयोग किया जाता है। इस प्रकार से जलाकर उनके स्तनों को उभरने से रोका जाता है। जिससे लोगों की नजर उन पर ना पड़े। उनके ब्रेस्ट को इस प्रकार से जलाकर उनके ब्रेस्ट के टिशू निकाल दिये जाते है। जिससे उनका आकर्षण खत्म हो जाता है। जिसके कारण यहां बालात्कार जैसी घटनाए कम होती है।

इस प्रकार से लड़कियों पर होने वाले जुर्म किसी बाहरी के द्वारा नहीं बल्कि उनकी खुद मां के द्वारा किये जाते है। इस दर्द से गुजरने के बाद लड़कियों को और भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चे को स्तनपान कराने में बेहद तकलीफ होती है। इसके अलावा यहां की लड़कियां ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी का शिकार भी हो जाती है।

Breast Ironing3
Image Source:

यूनाइटेड नेशंस इस ब्रेस्ट आइरनिंग जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए काफी योजना चला रही है। लोगों को उसके लिए जागरूक कर इन्हें रोकने के काफी प्रयास भी किये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here