मां की ममता या क्रूरता !

0
495

सिड़नी: कहा जाता है कि मां ममता की देवी होती है। जो अपने बच्चों के दर्द को अपने आंचल में भर कर उनके सारे दुख ले लेती है। पर अभी हाल ही में आई इस घटना ने मां की क्रूरता के बारे में बता दिया कि कुछ मां ऐसी भी होती है। जो अपने स्वार्थ को पूरा करने लिये एक पैदा होते बच्चे को मारकर उसे अपने से दूर करने में थोड़ी भी नही हिचकती। ऐसी ही यह घटना लंदन के एक नवजात शिशु के साथ घटी। जिसको जन्म देने के बाद उसकी मां ने उसे एक प्लास्टिक में बंद कर डेस्क की दराज में बंद करके रख दिया। जहां 10 मिनिट के बाद उस बच्चे की मौत हो गई।

मां की ममता या कुरूपताImage Source: http://static.punjabkesari.in/

जानकारी के मुताबिक लंदन की एक सप्लाई कंपनी में काम करने वाली महिला किंबर्ले पापाज ने बाथरूम जाने दौरान एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद इस खबर की जानकारी किसी को ना हो, इसके लिये उसने बच्चे को प्लास्टिक में उसे सील कर ऑफिस के डेस्क की दराज के अंदर रख दिया। लोगों ने जब बाथरूम में काफी मात्रा में खून पड़ा देखा तो तुरंत ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुचते ही पुलिस नें छानबीन कर उस महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ करने पर उसने अपने सभी गुनाहों को स्वीकार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here