एक ही समय व एक ही दिन मां और बेटी ने जन्मे बच्चे, पढ़िए क्या है पूरी खबर

0
404
मां

 

कई बार इस प्रकार की खबरें देखने व पढ़ने को मिलती हैं जिन पर विश्वास करना सहज नहीं होता। आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहें हैं, वह भी कुछ ऐसी ही हैं। इस खबर को जिस किसी ने भी पढ़ा, वह हैंरान हो गया। सबसे पहले आपको बता दें कि यह मामला तुर्की का हैं।

दरअसल में यहां के एक अस्पताल में एक मां और बेटी ने एक साथ एक ही समय पर अपने अपने बच्चे को जन्म दिया। इस घटना से अस्पताल प्रशासन समेत सभी लोग हैंरान हैं। आइये अब आपको इस घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं।

मांImage Source:

अस्पताल में फतमा बिरिंसी तथा उनकी बेटी गेड बिरिंसी ने सामान दिन व समय पर अपने बच्चों को जन्म दिया हैं। यह घटना तुर्की के एक अस्पताल में घटित हुई हैं। अस्पताल में मां तथा बेटी को गर्भावस्था में भर्ती करवाया गया था। इन दोनों की उम्र क्रमशः 42 तथा 21 वर्ष हैं। डाक्टरों ने इन दोनों की डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा की हैं।

इस घटना के बारे में डॉक्टर खुद कह रहें हैं कि यह उनके जीवन का पहला ऐसा केस हैं। यह दोनों मां और बेटी 2014 में सीरिया में हुए गृह युद्ध के बाद तुर्की आ गई थी। इन दोनों ने अपने बच्चों के नाम तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के नाम पर रेचप और तैयप रखें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here