आपके फैशन के बारे में बताता है तिल

0
362

आपने ये तो सुना ही होगा कि हर तिल का कुछ मतलब है, पर क्या आपको ये पता है कि आपके शरीर पर मौजूद तिल आपके फैशन के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। प्राचीन चाइनीज स्टडीज के मुताबिक शरीर पर मौजूद कुछ तिल शुभ होते हैं, तो कुछ अशुभ होते हैं। तिल के जरिए आपके नेचर के बारे में काफी कुछ पता चलता है। तो आज हम आपको बताते हैं कि आपके शरीर पर तिल आपके नेचर और फैशन के बारे में क्या बताता है।

फॉरहेड
फॉरहेड-Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/

अगर आपके फॉरहेड पर तिल मौजूद हैं तो आपके अंदर स्टार वाली क्वालिटी है। पैसा, शोहरत और कामयाबी आपकी मुट्ठी में है। आपके फैशन के बारे में यह बताता है कि आपकी चॉइस बहुत क्लासी होती है और आप पर व्हाइट, ग्रे कलर बहुत फबता है।

नाक

अगर तिल आपकी नाक पर कहीं भी है तो आप थोड़ी आशिक मिजाज हैं और आपको गुस्सा जल्दी आता है। साथ ही आप हर बात पर तुरंत रिएक्ट करती हैं। आपको लाल और नारंगी रंग पसंद है। आपको कपड़े थोड़े हटकर पसंद आते हैं।

पैर

पैर पर तिल काफी भाग्यशाली माना जाता है और ऐसे लोग काफी फैशनपरस्त होते हैं। उन्हें घूमना-फिरना पसंद होता है। साथ ही आप बहुत मस्तमौला किस्म के व्यक्ति होते हैं।

गाल

गाल-Image Source :http://cdn2.stylecraze.com/wp-content/

अगर आपके गाल पर तिल है तो आप बहुत खुले विचारों वाली महिला हैं और साथ ही आपका लुक सेक्सी है। आपको दिखावा पसंद नहीं है और साथ ही आप बहुत प्रैक्टिकल हैं। यह आपके नेचर के बारे में बताता है कि आपको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना पसंद है और आप आउटफिट के जरिए लोगों पर जादू चला सकती हैं।

हथेली

कहा जाता है कि आपकी किस्मत में कितनी राशि होगी वो आपके हाथों पर लिखा होता है। अगर आपकी हथेली पर भी तिल है तो आप काफी खर्चीले किस्म के व्यक्ति हैं। आपको ब्रैंडेड और महंगी चीजें खरीदना पसंद है। आप अक्सर ऐसी चीजें खरीदना पसंद करती हैं जो किसी के पास न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here