मां काली के चमत्कारों के कारण चीन के लोग भी बन गए मां के भक्त

0
768

मां देवी के दरबार में जो भी भक्त जाता है, मां उसकी सभी मुराद पूरी करती है। जिससे श्रद्धालुओं की आस्था मां के प्रति और भी अधिक बढ़ जाती है और मां के इस अद्भुत चमत्कार से प्रेरित होकर दूर देश के लोग भी मां के दरबार पर आने से नहीं चूकते। ऐसी ही एक नजारा चीन में भी देखने को मिला, जहां पर लोग में मां काली के चमत्कारों को देख उनके प्रति सच्ची आस्था जागने लगी है। आज हम आपको चीन के एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बता रहें हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

chinese-offering-chowmein-to-kali-mata1Image Source:

चीन एक ऐसा देश है जो अपनी तकनीक के बल पर विश्व में पहचाना जाता है और इसी तकनीक से वो प्रकृति को भी मात देने की क्षमता रखता है, पर इस देश में फैली एक बीमारी ने उसे नीचे झुकने पर मजबूर कर दिया था। वहां पर फैली इस बीमारी से लोग परेशान तो थे ही साथ ही में डॉक्टर भी इसे रोक पाने में असमर्थ हो गए थे। तब वहां के लोगों ने अपनी इस परेशानी में मां देवी की शरण ली और उनसे इस परेशानी से छुटकारा पाने की गुहार लगाने लगें। जगतपालनहार मां काली ने अपने भक्तो की प्रार्थना को जल्द ही सुन लिया और उसी समय से वहां को लोग ठीक होने लगे। मां के इस चमत्कार को देखकर लोगों की श्रद्धा उस मंदिर के प्रति काफी बढ़ गई। तब से लेकर आज तक लोग इस मंदिर पर जाकर पूजा करना नहीं भूलते। भले ही सबकी पूजा अपने ही देश के अनुसार हो पर मन की श्रद्धा एक ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here