इस देश में औरते घूमती हैं बेखौफ और पुरुषों को रहना पड़ता है पर्दे की आड़ में

0
589

अधिकारों की बात करें, तो अधिकतर देशों में पुरुषों का ही वर्चस्व ज्यादा देखा गया है और यह रीति आज से नहीं बल्कि पीढी दर पीढ़ी चली आ रही है। जहां पर काफी लंबे समय से लेकर आज तक सिर्फ पुरुषों की ही हुकूमत चलती देखी गई है। इन देशों में महिलाओं को और उनके अधिकार को सीमित करके कुचल दिया गया है। जिसके कारण महिलाएं हमेशा अत्याचारों का ढोती चली आ रही है, पर दुनिया में ऐसा एक देश भी है जहां की महिलाओं को सबसे ज्यादा अधिकार दिए गए है, इस जगह पर केवल महिलाओं का ही वर्चस्व कायम है। इतना ही नहीं इस जगह कि महिलाएं जबरदस्ती किसी भी पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बना सकती हैं।

Tuareg1Image Source:

नॉर्थेर्न नाइजीरिया की तुआरेग जनजाति के बारें में कहा जाता है कि इनके समाज में महिलाओं को पूरे अधिकार दिए गए है इस कारण यहां पर औरतें बेखौफ होकर घूमती हैं और लड़के पर्दे में बंद होकर रहते है। इस जाति की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस जनजाति के बारे में कहां जाता है कि यहां के मर्द घूघंट की आंड़ में जीते है। वह पर्दे वाला कपड़ा पहनते है, जिसमें उनकी आंख और नाक को छोड़ कर बाकि का पूरा चेहरा पर्दे से ढका होता है। जबकि यहां कि लड़कियां बेखौफ होकर किसी भी लड़के साथ संबंध बना सकती हैं। लड़कियां अपनी इच्छा से शादी करती है और अपने मन से कभी भी लड़के को तलाक देकर छोड़ सकती है। वे लोग इस बात के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र रहती है। वहीं लड़को पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here