महबूबा बनीं जम्मू कश्मीर की पहली महिला सीएम, ली शपथ

0
354

जम्मू एवं कश्मीर को राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री मिल गई हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। यहां पर आठ जनवरी से ही राज्यपाल का शासन चल रहा था। महबूबा मुफ्ती की पीडीपी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर राज्य में सरकार बनायी है। इनके साथ ही भाजपा के डॉ. निर्मल सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

mehbooba759Image Source :http://images.indianexpress.com/

जम्मू एवं कश्मीर के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। पीडीपी की महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह को राजभवन में आयोजित किया गया था। इस शपथ समारोह में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के साथ ही जितेंद्र सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया था। जम्मू एवं कश्मीर में सात जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की मृत्यु के बाद से ही गवर्नर का रूल लगा दिया गया था। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही महबूबा मुफ्ती 22 सदस्यीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व करेंगी।

mehbooba-mufti_650x400_61452228046Image Source :http://i.ndtvimg.com/

महबूबा मुफ्ती का परिचय-

महबूबा मुफ्ती ने वर्ष 1996 में कांग्रेस के साथ जुड़कर राजनीति में कदम रख दिया था। उस दौरान कश्मीर में आतंकवाद चरम पर था। इन्होंने अपनी पार्टी को मुख्य धारा दी और अपनी पार्टी के साथ राज्य के युवाओं और लोगों को बड़ी संख्या में जोड़ा।

शपथ समारोह का कांग्रेस ने किया बहिष्कार-

कांग्रेस के रविंद्र शर्मा ने कहा कि एक बार फिर से गलत तरीके से यह दोनों पार्टियां एक हुई हैं। यह दोनों ही पार्टियां जम्मू कश्मीर की अवाम के वोट का सम्मान नहीं करती हैं। दोनों ही ने अलग-अलग मुद्दों पर चुनाव लड़ा फिर एक हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here