पलक झपकते ही यह लड़का कूद जाता है आसमान सी ऊंची इमारतों से

0
346

आपने जिदंगी में कई बार सुपरमैन के बारे में सुना होगा। लेकिन असल जिंदगी में सुपरमैन को किसी ने नहीं देखा है लेकिन आज हम आपको ऐसे जांबाज लड़के के बारे में बताने जा रहें हैं। जो पलक झपकते ही आसमान सी ऊंची इमारतों के बीच में से कूद जाता है। जिस ऊंचाई से नीचे देखने पर लोगों को चक्कर आने लगता है। उस ऊंचाई से यह लड़का अपनी जान को हथेली पर लिए बिना डरे कूद जाता है।

https://www.instagram.com/p/BH3PT6UjJWs/?taken-by=maxstorrorcave&hl=en

हमारी दुनिया में जांबाजों की कमीं नहीं है। यह जांबाज किसी न किसी काम को करने में महिर होते है। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे ही जान हथेली पर लेकर घूमने वाले लड़के के बारे में बताने यह जा रहें हैं। यह लड़का हांग कांग का रहने वाला है और इसका नाम स्टोरर है। यह सुपरमैन की तरह ही एक इमारत से दूसरी इमारत में बिना किसी डर के आसानी से कूद जाता है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि ये लड़का बिना किसी सहारे के यह काम करता हैं। इसकी जांबाजी ऐसी है कि कमजारे दिल वाले लोगों की जान ही निकल जाए। यह सुपरमैन बड़ी ही सटीक ढ़ग से और फुर्ती के साथ ही अपने इस काम को अंजाम देता है। जरा सी भी चूक इस लड़के को मौत दे सकती है। लेकिन इसके बावजूद भी यह खतरनाक काम करने से पीछे नहीं हटता। ऐसा करना इस लड़के का शौक है और इसको पूरा करने के लिए ही यह ऐसा करता है। इतना ही नहीं जिन ऊंचाईयों पर चढ़ने के लिए लोग किसी सहारे की मदद लेते है उन ऊंचाईयों में भी यह लड़का बिना किसी मदद के चढ़ जाता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here