इन जगहों पर धक्का मारो और पैसा कमाओ

0
562

रोजमर्रा की जिदंगी में यात्रा के दौरान अगर कोई आपको धक्का मार दे तो सोचिए आपको कितना बुरा लगता है। किसी से भी अदब से पेश आने पर आप उससे भी तमीज से ही पेश आने की उम्मीद करते हैं। लेकिन अगर आप परेशान हो और आपको कोई धक्का मार दें तो आप भी बस लड़ने के लिए तैयार हो जाते है। आपको बता दें कि अगर आपको कहीं कोई काम नहीं मिल पा रहा तो परेशान न हो एक ऐसी भी जगह है जहां पर आप लोगों को धक्का मारकर पैसे कमा सकते है।

push and earn money1Image Source:

काम करने की इच्छा रखने वाले इंसान के पास काम की कमीं नहीं होती है। कई बार कम शिक्षा व काम न मिल पाने के कारण कई लोग हताश हो जाते है। लेकिन आज हम आपको ऐसे काम के बारे में बताने जा रहें हैं जिसको करने के बाद आप आसानी से पैसा कमा सकते हैं। हम बात कर रहें हैं जापान की, यहां की राजधानी टोक्यों में लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रहीं है। इसके लिए यहां के सार्वजनिक वाहनों में लोगों को फिट करने के लिए धक्का मारने वालों को रखा जाता हैं। इन धक्के मारने वालों को भीड़ वाले स्टेशनों पर ही रखा जाता है।

दरअसल यहां के घक्के मारने वाले लोगों को यात्रियों को धक्का देकर मैट्रो के अंदर करना अच्छा नहीं लगता है। लेकिन सुरक्षा के कारणों के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ता है।
दिल्ली में भी हैं ऐसा ही

push and earn money2Image Source:

हमारे देश की राजधानी दिल्ली में भी जनसंख्या काफी बढ़ गई हैं। इस कारण यहां भी मैट्रो स्टेशनों में लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी हैं। ठीक ऐसा ही माहौल राजीव चैक मैटो स्टेशन पर देखने को मिलता हैं। यहां पर भी सुरक्षा कर्मी लोगों को मैट्रो के अंदर और बाहर करने के लिए धक्का देते नजर आ ही जाते है। यहां की जनसंख्या को देखकर लगता है कि आने वाले कुछ समय में हमारे देश में भी धक्का मारों की नई जॉब के अवसर खुलने वाले है।

push and earn money3Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here