भारत में संपन्न हुई भगवान की शादी, देवताओं ने निभाई बारातियों की रस्में

0
438
marriage of god takes place in india cover

शादियां तो आपने बहुत सी देखी होंगी क्योंकी हमारे देश में कई अजीबोगरीब शादियां देखने को मिलती हैं। कभी कोई व्यक्ति अपनी शादी में खुद को फूलों से इतना लाध लेता हैं कि देखने में दूल्हा नहीं बल्कि कोई गुलदस्ता लगता हैं या कोई व्यक्ति कुछ इस प्रकार के कपड़े पहन कर शादी में आता हैं कि उसको देख कर लोगों की हंसी छूट जाती हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसी भव्यतापूर्ण शादी के बारे में बता रहें हैं जिसे देख कर ऐसा लगता था कि जैसे भगवान की ही शादी हो रही हो। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस शादी के बारे में।

marriage of god takes place in indiaimage source:

यह अजीबोगरीब शादी आंध्र प्रदेश में हुई थी। इस शादी को इस प्रकार से किया गया था कि जैसे देवी देवताओं की शादी हो रही हो। इस शादी में सभी लोगों ने देवताओं जैसी पोशाके पहन रखी थी। शादी में दूल्हा तथा दुल्हन कुछ इस प्रकार के लग रहें थे जैसे वह भी कोई देवी देवता हों। दूल्हा तथा दुल्हन के माता-पिता भी देवताओं के परिधान में थे।

इस शादी में दूल्हे ने भगवान विष्णु का तथा दुल्हन ने देवी लक्ष्मी का रूप बनाया हुआ था। यह हम आपको इसलिए बता रहें हैं क्योंकी वर्तमान में इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here