21 घंटे का होगा इस बार लंबा रोजा, जानें इस बारे में

0
539

 

रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और बहुत सख्त नियमों का पालन करते हैं। इस महीने में रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते हैं, यहां तक की पानी भी नहीं पीते हैं। इस प्रकार से पूरे एक माह तक रोजे रखें जाते हैं। आपको हम आज इसी क्रम में इस वर्ष के सबसे लंबे रोजे के विषय के बारे में बता रहें हैं। आपकी जानकारी के लिए सबसे पहले हम बता दें कि इस वर्ष का सबसे लंबे समय का रोजा 21.02 घंटे का होगा, लेकिन यह रोजा भारत में नहीं बल्कि “ग्रीनलैंड” में होगा, दूसरी ओर सबसे छोटा रोजा अर्जेंटीना में होगा जो कि 11.32 घंटे का होगा।

image source:

इस प्रकार से अलग-अलग समय के आधार पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर रोजे के समय में कमी या अधिकता होती रहती है। जहां तक भारत का सवाल है तो यहां पर इस वर्ष रोजे लगभग 15 घंटे के आसपास रहेंगे और पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में करीब 14 घंटे के आसपास रोजे का समय रहेगा। आपको हम बता दें कि रोजे का यह समय इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से तय किया जाता है जोकि चांद की काल गणना के हिसाब से बनाया जाता है, इसलिए रोजे के दिनों में अधिकता या निम्नता बनी रहती है। इस बार रोजे गर्मी के मौसम में आएं हैं इसलिए इस बार के रोजे आम आदमी के लिए ज्यादा सख्त माने जा रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here