शेर, चीता और मगरमच्छ हैं इनके पालतू जानवर

0
1255

आपने कभी सपने में भी सोचा नहीं होगा कि बाघ, शेर, चीता और मगरमच्छ आपके पास आ जाएं। इन जानवरों को देखकर ही आपके हाथ पैर कांपने लगते हैं, लेकिन दुनिया में कई लोगों को इन खतरनाक जीवों को पालने का शौक है। यह शौक बड़ा ही निराला और अजीब है, लेकिन फिर भी लोगों को इन्हें पालना अच्छा लगता है। आज हम आपको ऐसे ही खतरनाक जानवरों के बारे में बता रहें जो अब घरों में भी देखे जाने लगे हैं।

1- मगरमच्छ

मगरमच्छImage Source :http://hindi.boldsky.com/img/

इस मगरमच्छ का नाम जॉनी है। इसको पालने वाली महिला इसे रात में कहानी सुनाकर ही सुलाती है।

2- अजगर

अजगरImage Source :http://hindi.boldsky.com/img/

शरीर में विशालकाय और वजन में कई किलो वाला यह अजगर कंबोडिया के बच्चे का दोस्त है। 16 फुट लंबा यह अजगर दिन में करीब 20 पाउंड चिकन खाता है, लेकिन उसके बाद भी यह बच्चे को कुछ नहीं करता है। बच्चा इसके साथ खूब खेलता है।

3- शेर

LoinImage Source :http://hindi.boldsky.com/

इस शेर के मालिक जरोस्लेव काना इसे कई वर्षों से अपने घर में पाल रहे हैं। यह शेर उनके साथ एक पालतू जानवर की तरह ही रहता है।

4- मॉनीटर लिजर्ड

मॉनीटर-लिजर्डImage Source :http://hindi.boldsky.com/img/

इस लिजर्ड में जहर भी होता है। कोमोडो ड्रायगन के परिवार की इस प्रजाति को लोग घरों में पालने लगे हैं। यह तीन से पांच इंच तक लंबी होती है। इसके काटने से आदमी की मौत भी हो सकती है।

5- सांप

सांपImage Source :http://hindi.boldsky.com/img/

इन सांपों के मालिक इन्हें अपने पालतू जानवरों की तरह ही पालते हैं। साथ ही इन्हें बाहर भी घुमाने ले जाते हैं।

6- कछुए

कछुएImage Source :http://hindi.boldsky.com/img/

इस व्यक्ति को कछुए पालने का शौक है।

7- चीता

चीताImage Source :http://hindi.boldsky.com/img/

लोगों को अपने घरों में चीता पालने का भी शौक हो गया है। जिस व्यक्ति को आप फोटो में देख रहे हैं अरब के इस व्यक्ति के पास पांच शेर भी हैं।

8- लकड़बग्घा

लकड़बग्घाImage Source :http://hindi.boldsky.com/img/

साउथ अफ्रीका के इस व्यक्ति को अपने पास लकड़बग्घे पालने का शौक है।

9- तेंदुआ

तेंदुआImage Source :http://hindi.boldsky.com/img/

तेंदुए जैसे खतरनाक जानवर को पालतू बनाना बेहद ही मुश्किल है, लेकिन इस व्यक्ति ने यह काम भी कर दिखाया।

हमारे द्वारा यहां जिन जानवरों को दिखाया गया है इन्हें बिना किसी विशेष ट्रेनिंग के घर में पालने के बारे में न सोचें, क्योंकि यह शौक आपको महंगा भी पड़ सकता है। इन्हें पालने से पहले किसी ट्रेनर की मदद जरूर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here