इस शख्स ने पैदा होने से 39 वर्ष तक नहीं खाया खाना, जानें क्यों

0
391
खाना

क्या कोई व्यक्ति बिना खाना खाएं सालों तक जीवित रह सकता है। हाल ही में  एक ऐसा ही व्यक्ति मिला है। जिसने 39 वर्ष तक भोजन का एक निवाला तक नहीं खाया है। इस व्यक्ति की कहानी जानकर आप सिर्फ यही कहेंगे कि इस शख्स का तो भगवान ही मालिक है। अब जिन लोगों को भी इस शख्स की कहानी पता लग रही है वह हैरान हो रहे है। 39 वर्ष बाद अब जब इस शख्स ने भोजन किया तो उसे बहुत सुखद अनुभव किया। चलिए अब जरा विस्तार से जानते हैं इस शख्स के बारे में कि आखिर क्यों इस व्यक्ति ने 39 वर्ष तक भोजन का एक निवाला तक नही खाया।

खानाImage source:

आपको सबसे पहल बता दें कि इस शख्स का नाम “राजेंद्र पंचल” है। यह पुणे का निवासी है। राजेंद्र मात्र एक वर्ष का था जब अचानक दिन मुंह के बल गिर पड़ा था। जिस कारण बचपन में ही उसका जबड़ा टूट गया था। घर की आर्थिक हालत सही न होने के कारण राजेंद्र के घर वाले उसका ऑपरेशन करवा नहीं पाए थे। राजेंद्र अब तक सिर्फ लिक्विड डाइट पर ही जीवित था। हाल ही में राजेंद्र का ऑपरेशन हुआ है तथा अब उसका मुंह 4.5 सेमी तक खुल जाता है। आपरेशन से पहले तक राजेंद्र का मुंह महज 1.5 सेमी तक ही खुल पाता था।

खानाImage source:

राजेंद्र को मुंह के ऑपरेशन ने उसे एक नया जीवन दिया है। अब राजेंद्र सही से खाना खा पाते हैं तथा सही से बात भी कर पाते हैं। असल में अपने दांतों की सड़न की परेशानी को दिखाने  राजेंद्र दांतों के डॉक्टर के पास गए थे। वहीं पर डॉक्टर ने उनके दांतों की सर्जरी कर उनको नया जीवन दिया। अब राजेंद्र सामान्य व्यक्ति की तरह मुंह से सभी कार्य कर सकते है। डॉक्टर का कहना है कि राजेंद्र का केस काफी रेयर था। खैर मुंह का जबड़ा बचपन में टूट जाने के कारण 39 वर्ष तक खाना न खा पाने वाला यह शख्स अब सामान्य रूप से खाना खा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here