जानिये ये धन प्राप्ति के उपाय, नहीं होगी पैसों की कमी

0
569
धन प्राप्ति के उपाय

जीवन में कभी सुख तो कभी दुःख आता जाता रहता है। जीवन को सुख दुःख का संगम माना जाता है। यहां पर बहुत से लोग धनी है तो बहुत लोग निर्धन भी हैं। लेकिन दोनों ही लोगों में धन के प्रति लालसा है। इसके अलावा आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो भरपूर मेहनत के बाद भी सही पैसा नहीं कमा पाते। आज हम धन की समस्या से जूझते हुए ऐसे ही लोगों के लिए कुछ धन प्राप्ति के उपाय लाएं हैं। यदि आपके मन में धन प्राप्ति की इच्छा है तो आप इन सरल तथा प्रभावशाली उपायों को कर अपनी कामना पूरी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

1 – पैसे की कमी तथा सकारात्मकता के लिए

 पैसे की कमी तथा सकारात्मकता के लिएImage source:

यदि आपके घर में पैसे की कमी है तो आप रात के समय घर के पूजन स्थल में दीप जलाएं। मान्यता है कि रात को पूजन घर में दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी का घर में वास होता है तथा घर में पैसे की कमी नहीं आती। इसके अलावा यदि आपके घर में तनाव का माहौल बना रहता है, पति पत्नी के आपसी संबंधों में दूरियां बढ़ रहीं हैं तो आप घर में कपूर की 2 टिक्की प्रतिदिन जलाएं। ऐसा करने से घर का वातावरण अच्छा हो जायेगा तथा सभी का एक दूसरे के साथ प्रेम बना रहेगा।

2 – अन्य प्रभावशाली उपाय

अन्य प्रभावशाली उपायImage source:

जब घर के बड़े बुजुर्ग सो जाएं तो उनके बाद ही आप सोएं। ऐसा करने से घर में प्रेम तथा मधुर संबंध बने रहते हैं। इसके अलावा रात के समय घर के पश्चिम और दक्षिण भाग में बल्ब या दीपक को जलाएं। ऐसा करने से पितरों की कृपा आप पर होती है तथा आपका जीवन धन धान्य से भरपूर होता है। यदि आपके जीवन में धन का अपव्यय हो रहा है तो आप 21 पत्तों पर राम नाम लिख कर उनको बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके धन का अपव्यय रुक जाता है तथा धन लाभ भी होता है। इसके अलावा आप प्रतिदिन सुबह पूजन के समय श्री सूक्त या लक्ष्मी सूक्त का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में कभी धन का आभाव नहीं होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here