जानिए इस वर्ष की होली का शुभ मुहूर्त, शुभता लाएगा यह त्योहार

0
519
होली का शुभ मुहूर्त

होली पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार एक दूसरे की गलतियों को माफ कर अपने जीवन को नए सिरे से सुख और आनंद के साथ प्रारंभ करने का भी प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस पर्व पर लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं तथा जीवन में आगे आने वाले समय में एक दूसरे को सहयोग देकर चलने का वादा करते हैं। होली के इस पर्व पर लोग खूब पकवान खाते हैं तथा रंग बिरंगे रंगों से एक दूसरे को रंगते हैं। आइये जानते हैं आने वाले इस पर्व होली का शुभ मुहूर्त तथा महत्व।

होली का शुभ मुहूर्तImage source:

होली का शुभ मुहूर्त तथा महत्व

आप जानते ही होंगे कि होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन किये जानें की परंपरा रही है। यह कार्य एक विशेष समय तथा मुहूर्त पर ही संपन्न किया जाता है। यही कारण है कि हम आपको यहां इस कार्य का शुभ मुहूर्त बता रहें हैं। आपको बता दें कि शाम 6.26 मिनट से लेकर 8.55 मिनट तक का समय होलिका दहन के लिए काफी शुभ है।

होली का शुभ मुहूर्तImage source:

होली का महत्त्व

होली पर्व कुछ ऐसे समय पर ही आता है। जब आपको सर्दियों के जानें तथा गर्मियों के आने का एहसास होता है। यह एक ऐसा त्योहार है जो लगातार 2 दिन तक मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन किया जाता है तथा अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। यह एक ऐसा त्योहार है। होली के पर्व पर लोग अपने चेहरे तथा शरीर के अन्य भागों को मॉइश्चराइज करते हैं ताकि त्वचा को कोई हानि न हो। इस प्रकार से यदि होली का शुभ मुहूर्त तथा महत्व जानकर आप इस पर्व को मनाएंगे तो यह पर्व आपके जीवन में नई खुशियां और आनंद लेकर निश्चित रूप से लाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here