यह सवाल जानने के बाद ही रिश्ते को करें खत्म

0
393

रिश्तों को समझना बेहद ही जरूरी होता है। खासकर प्यार वाले रिश्ते को समझना बेहद ही जरूरी होता है। यह रिश्ता केवल एहसास पर ही टिका रहता है। इसलिए आपको इस रिश्ते की अहमियत को जानना बेहद ही जरूरी होता है। कोई भी रिश्ता तोड़ना बेहद ही आसान होता है, लेकिन इसके टूट जाने के बाद से दिमाग में चलने वाली परेशानियों को कोई समझ ही नहीं पाता है। वैसे तो रिश्ते के टूटने की कोई खास वजह जरूर होती है, लेकिन कई बार इसके टूटने का कोई कारण पता ही नहीं चल पाता है।

कभी भी अपने रिश्ते को तोड़ने से पहले उसकी वजह को जान लीजिए। साथ ही जिस रिश्ते को आप समाप्त करने जा रही हैं उसको एक और मौका जरूर देना चाहिए। अपने मन में रिश्ते को समाप्त करने की वजहों को जानने का कारण तलाश लें। सही कारण होने पर ही इसे समाप्त करने का फैसला लें। साथ ही इन कसौटियों पर परखें अपने रिश्ते को-

1. समय का अभाव

किसी भी रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए समय देना बेहद ही जरूरी होता है। पाटर्नर का समय किसी कीमती तोहफे से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है। अगर आपका पार्टनर आपके साथ टाइम बितना चाहता है तो आप खुशनसीब हैं, क्योंकि समय ही रिश्ते की ताजगी को बनाए रखता है।

2. आपका सम्मान करना

अगर आपका पार्टनर आपका सम्मान करता है तो आपके पास रिश्ते को तोड़ने की क्या वजह हो सकती है। जब पार्टनर आपके साथ जुड़े हर रिश्ते को भी सम्मान कर रहा है तो आपको भी उसकी थोड़ी खराब आदतों को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए।

3. धोखा देना

1Image Source: http://images.jagran.com/

रिश्ते को बनाए रखने के लिए विश्वास भी बेहद जरूरी इकाई है। यदि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है तो आप ब्रेक अप कर सकती हैं, लेकिन अगर वह आपको अपनी हर बात के बारे में बता रहा है, साथ ही अपने सभी सच और झूठ को भी शेयर कर रहा है तो आपको इस रिश्ते को समाप्त नहीं करना चाहिए।

4. मानसिक तनाव

dhokhaImage Source: http://resize.khabarindiatv.com/

कई बार हमारा मानसिक तनाव हमारे रिश्ते की टूटने की बड़ी वजह बन जाता है। अगर आप अपने पार्टनर पर किसी भी वक्त गुस्सा कर देते हैं और तब भी पार्टनर शांति से आपकी बात सुनता है तो आप उनके प्यार को न ठुकराएं।

5. विकल्प न तलाशें

हमारी अक्सर आदत होती है कि हम अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताकर बोर फील करने लगते हैं। जिससे बचने के लिए हम विकल्प तलाशने लगते हैं। इस बात की क्या गारंटी है कि आप नए विकल्प के साथ भी खुश रहेंगे। ऐसा हर बार हुआ तो आप हमेशा ही अपना नया विकल्प तलाशते रह जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here