आखिर क्या है हरा चांद दिखने के पीछे का सच, जानें यहां

0
579
हरा चांद

वर्तमान में एक खबर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे कहा जा रहा है कि आने वाली 20 अप्रैल को हरे रंग का चांद दिखाई देगा। उसकी तस्वीरें भी खूब शेयर हो रही है। देखा जाएं तो सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां कोई न कोई बात चलती ही रहती है, हाल ही में यहां हरा चांद के दिखाई देने की बात काफी जोरो शोरो से चल रही है। बताया जा रहा है की आने वाले अप्रैल माह की 20 तारीख को चांद अपने सामान्य रंग का न होकर हरे रंग का होगा और यह सब सोलर सिस्टम की वजह से होगा क्योंकि इस दिन यूरेनस ग्रह चांद के करीब होगा। बताया जा रहा है कि यह द्रश्य कई सौ वर्ष बाद दिखाई देगा। कुछ लोगों का दावा है कि यह नजारा करीब 420 वर्ष बाद पृथ्वी पर दिखाई देगा। आइये जानते हैं कि आखिर क्या है सच्चाई।

यह वास्तव में एक अफवाह है  

यह वास्तव में एक अफवाह है  Image source:

जी हां हरा चांद दिखाई देने की बात महज एक अफवाह ही है। आपको बता दें कि इस अफवाह को 2016 में भी कुछ लोगों द्वारा उठाया गया था, पर तब उनकी यह चाल कामयाब ही नहीं हो पाई थी। यह अफवाह अब फिर से लोगों द्वारा उड़ाई जा रही है। मगर वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि आपको सोशल मीडिया से जुड़ा ऐसा कोई व्यक्ति मिले जो इस प्रकार की बात फैला रहा है तो आप उस और ध्यान न दें। असल में 420 वर्ष एक छुपा हुआ कोड है जिसका सही अर्थ होता है वीड या भांग, जो भी लोग भांग या चरस का सेवन करते हैं वे सभी 4/20 यानि अप्रैल माह की 20 तारीख को “स्पेशल कैनबिस-स्मोकिंग डे” मनाते हैं। अतः सच्चाई को जानें और गलत खबरों के झांसे में न फंसे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here