ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक सांप, जानिये इनके बारे में

0
1647
Know about world's most dangerous snakes cover

वैसे तो सांप दुनियाभर में पाए जाते हैं, पर कुछ सांप अपने जहर के कारण विश्व प्रसिद्ध हैं। आपको बता दें कि आम इंसानों की तरह ही सांपो की अपनी अलग दुनिया होती है। जिस प्रकार से लोग अलग अलग होते हैं वैसे ही सांप भी अपने गुणों के आधार पर अलग अलग प्रकृति के होते हैं। आज जिन सांपो के बारे में हम आपको यहां बता रहें हैं वह दुनिया के सबसे खतरनाक सांप हैं। ये सांप अपने जहरीलेपन के कारण बहुत फेमस हैं। आइये जानते हैं इन सांपो के बारे में।

1 – रेड हैडेड करैट सांप

Know about world's most dangerous snakes 1image source:

इस सांप का मुंह लाल रंग का होता है इसलिए इसको रेड हैडेड कहा जाता है। यह सांप नीले रंग का होता है। यह दक्षिणी थाईलैंड की पहाड़ियों में पाया जाता है। यह बहुत जहरीला होता है।

2 – ब्लू रेसन स्नेक –

Know about world's most dangerous snakes 2image source:

सांप की यह प्रजाति दक्षिणी पेंसलवेनिया में पाई जाती है। यह देखने में काफी चमकदार होते है। यह 5 से 6 फिट के होते है। अपने तेज जहर के कारण यह काफी प्रसिद्ध है।

3 – कोबरा

Know about world's most dangerous snakes 3image source:

लोग इसको “किंग कोबरा” के नाम से भी जानते हैं। इसकी लम्बाई सभी सांपो से ज्यादा होती है। इस सांप को सब सापों से सबसे ज्यादा जहरीला कहा जाता है। यह काले कलर का होता है। किसी प्रकार का खतरा भाप कर यह अपने जहर को काफी दूर तक फेंकने की क्षमता रखता है इसलिए लिए ही इसको “स्परिट कोबरा” भी कहा जाता है।

4 – ल्यूस्टिक टेक्सास रैट स्नेक –

Know about world's most dangerous snakes 4image source:

यह सबसे ज्यादा फुर्तीला सांप माना जाता है। यह सफेद रंग का होता है। देखने में यह खूबसूरत लगता है, पर यह काफी खतरनाक होता है। इसकी लंबाई करीब 6 फिट तक की होती है।

5 – ओरियंडल व्हिप स्नेक –

Know about world's most dangerous snakes 5image source:

देखने में यह काफी पतला होता है परंतु इसका मुंह अन्य सांपो की अपेक्षा काफी लंबा तथा चौड़ा होता है। यह हरे रंग का सांप होता है और इसको हरियाली बहुत पसंद होती है इसलिए यह सबसे ज्यादा खेतों में पाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here