अजीबोगरीब हैं देश के ये गांव, जानें इनके बारे में

0
456
देश के गांव

अपने देश में बहुत बड़ी संख्या में गांव मौजूद हैं। इन सभी गावों में से कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी किसी न किसी खूबी के कारण प्रसिद्द हैं। देखा जाएं तो भारतवर्ष में बड़ी संख्या गावों की ही है। गांव का अनुभव शहरों से बहुत अलग होता है। खुला आकाश, ताजा हवा, धूपचारों और हरियाली गावों को विकसित शहरों से अलग करती है। आज भी बहुत से लोग इन्हीं सब विशेषताओं के कारण गांव में रहना पसंद करते हैं। अपने देश में कई ऐसे गांव हैं जिनकी अपनी विशेषताएं हैं। ये विशेषताएं ही इन गावों को अन्य गावों से अलग करती हैं। आइये जानते हैं भारत के इन अनोखे गावों के बारे में।

1 – यहां दूध-दही मिलता है फ्री

यहां दूध-दही मिलता है फ्रीImage source:

भारत के गुजरात प्रदेश में “धोकड़ा” नामक एक ऐसा गांव है। जिसमें लोगों को दूध-दही मुफ्त में दिया जाता है। असल में यहां के निवासी उन लोगों को दूध दही मुफ्त में दे देते हैं। जिनके पास में गाय अथवा भैंस नहीं होती हैं।

2 – यहां लोग घरों में नहीं लगाते दरवाजा

यहां लोग घरों में नहीं लगाते दरवाजाImage source:

यह गांव महाराष्ट्र के अमहदनगर जिले में है। इस गांव का नाम “शनि शिन्ग्नापुर” है। यहां के निवासी अपने घरों में दरवाजा नहीं लगाते हैं। यहां तक की दुकानों में भी दरवाजा नहीं होता है। यहां आज तक कोई भी चोरी नहीं हुई है।

3 – यहां हर कोई बोलता है संस्कृत भाषा

 यहां हर कोई बोलता है संस्कृत भाषाImage source:

यह गांव भी अपने आप में अनोखा है। इस गांव के सभी लोग सिर्फ संस्कृत भाषा में ही बात करते हैं। कर्नाटक राज्य में बसे इस गांव का नाम “मुत्तुरु” है। यह गांव तुंग नदी के तट पर बसा है और यहां के लोग अपनी हर बात को संस्कृत भाषा में ही कहते हैं।

4 – हर 5 माह में 60 करोड़ का कारोबार करता है यह गांव

 हर 5 माह में 60 करोड़ का कारोबार करता है यह गांवImage source:

यह गांव भी अपने नाम से आज पूरे देश में जाना जाता है। इस गांव का नाम “सलारपुर खालसा” है। यह गांव यूपी के जोया जनपद के अंतर्गत आता है। पुरे उत्तर प्रदेश में यहां सबसे ज्यादा टमाटर उगाया जाता है। इस गांव के लोग टमाटरों की खेती से ही प्रतिवर्ष लाखों रुपया कमाते हैं। हर 5 माह में इस गांव में करीब 60 करोड़ का कारोबार किया जाता है। अपने देश के गांव खुद में अनोखे हैं। इसके अलावा भी अन्य कई ऐसे ही गांव हैं, जो अपनी किसी न किसी खूबी के कारण प्रसिद्ध हैं। उनके बारे में भी हम आपको जल्दी ही बताएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here