इस स्थान पर एक बर्गर की कीमत से भी सस्ता है पेट्रोल, जानें इसके बारे में

0
669
बर्गर

पेट्रोल की कीमतों से जनता भले ही परेशान हो लेकिन एक स्थान ऐसा भी है। जहां आपको एक बर्गर की कीमत से भी सस्ता पेट्रोल मिल जाता है। इस देश का नाम है “कतर” और यहां के लोगों को तेल की कीमते कभी परेशानी नही देती। आपको बता दें की कतर दुनिया के अमीर देशों में से एक है। यहां से जुड़े बहुत से ऐसे तथ्य है। जिनको जानकर कोई भी हैरान रह जाता है। आज हम आपको ततर के ही कुछ अनोखे तथ्यों के बारे में बता रहें हैं। चलिए सबसे पहले बात करते हैं पेट्रोल की।

बर्गरImage source:

कतर में पेट्रोल की कीमत मैक डोनाल्ड के एक बर्गर से भी कम है। आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी। आपको बता दें कि कतर में मैक डोनाल्ड के एक बर्गर की कीमत करीब 30 रुपये है पर यहां पर पेट्रोल की कीमत महज 17 रुपये प्रति लीटर है। कतर अमेरिका के कनेट्कट शहर से भी छोटा है, पर दुनिया का सबसे बड़ा पेट्रोल रिजर्व इसी स्थान पर है।

बर्गरImage source:

आपको हम यह भी बता दें कि कतर जीडीपी के मामले में सबसे आगे हैं। साथ ही यहां के लोग बहुत ज्यादा अमीर मानें जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां की सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य, जल तथा बिजली की सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त की हुई है। इसके अलावा सरकार प्राकृतिक संसाधनों से होने वाली आय को अपने ही देश के लोगों में ही बांट देती है। जो लोगों को पेंशन के रुप में मिलती है। यह पेंशन लोगों को चैक द्वारा दी जाती है।

बर्गरImage source:

कतर में करीब 22 लाख लोग निवास करते हैं, मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें मात्र 15 फीसदी लोग ही कतर के निवासी है बाकी के लोग प्रवासी हैं। यहां वैसे तो अल्कोहल पर बैन हैं पर कुछ गिने चुने होटल में आप इसको परमिट लेकर खरीद सकते हैं। कतर में सबसे ज्यादा संख्या पुरुषों की है। असल में दूसरे देशों से यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। जिनमे अधिकतर पुरुष होते है। अतः यहां महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की संख्या ज्यादा है। महिलायें यहां ड्राइविंग कर तो सकती हैं, पर उनको पारम्परिक भेषभूषा पहननी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here