स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जानिये उनके वे विचार जो आज भी बदल सकते हैं दुनियां

0
596
स्वामी विवेकानंद

आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती है। इस अवसर पर हम आपको उनके विचारों से अवगत करा रहें हैं। स्वामी जी के विचार आज भी बहुचर्चित हैं और दुनिया के बहुत से सफलतम लोगों ने उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपना कर महान परिवर्तन का अनुभव किया है। स्वामी जी के विचारों को आपको बताने से पहले हम आपको स्वामी जी के बारे में कुछ जानकारी देना चाहते हैं ताकि जो पाठक अभी भी उनके बारे में सही से नही जानते हैं वे उनको तथा उनके महान व्यक्तित्व को करीब से जान सकें।

स्वामी विवेकानंदImage Source: 

स्वामी जी का संक्षिप्त जीवन –

स्वामी विवेकानंदImage Source: 

पीएम मोदी ने किया नमन –

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको नमन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक वीडियो के जरिये देश की जनता को एक संदेश भी दिया। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज विवेकानंद जयंती के अवसर पर वे स्वामी जी को नमन करते है। इसके अलावा चूंकि आज युवा दिवस भी है इसलिए वे देश के सभी युवाओं को सेल्यूट भी करते हैं।

स्वामी विवेकानंदImage Source: 

स्वामी विवेकानंद के विचार –

1 – असंभव की मानसिकता को भुल कर ही संभव की सीमा को जानने का एकमात्र तरीका है।

2 – जो भी आप सोचते हैं। आप वही बन जाते हैं। यदि आप खुद को कमजोर समझते हैं तो आप कमजोर बन जाते हैं और यदि शक्तिशाली समझते हैं तो शक्तिशाली बन जाते हैं।

3 – एक विचार को चुन लीजिये। उसको अपने जीवन का आधार बना लीजिये। उसके बारे में ही सोचे, उसके ही सपने देखें, उसको ही जियें। यही सफलता का एकमात्र रास्ता है।

4 – ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे अंदर मौजूद हैं पर हम ही अपनी आंखों पर अंगुलियां रख लेते हैं और फिर चिल्लाते फिरते हैं कि चारों और अंधेरा है।

5 – संघर्ष जितना बड़ा होता है सफलता उतनी ही शानदार होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here