चीन के इस राजा ने बनवाई थी “शराब की झील”, जानिए इस चीनी राजा के बारे में

0
716
शराब

 

देश में बहुत से राजा हुए हैं और इनमें से बहुत से राजाओं ने अपनी महानता को दर्शाने के लिए विशाल इमारतों को निर्मित कराया या फिर बहुत से जन कल्याण के कार्य किये। प्राचीन इतिहास में कई राजा ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने सत्ता के नशे में चूर होकर कुछ ऐसे अजीबोगरीब कार्य किये कि जो या तो लोगों की नजर में हास्य का पात्र बन गए अथवा वे लोगों में क्रूर राजा के रूप में जाने गए। आज हम आपको चीन के कुछ ऐसे ही राजाओं से यहां रूबरू करा रहें हैं। आइये जानते हैं इन राजाओं के बारे में।

1 – किंग झोऊ ऑफ शांग –

शराबImage Source: 

शराब की दुकानों के बारे में तो आपने सुना होगा, पर क्या आपने शराब की झील के बारे में सुना है। आपको बता दें कि चीन के इस राजा किंग झोऊ ऑफ शांग ने शराब की झील बनवाई थी। यह राजा ईसा से 1075 वर्ष पहले राजसिंहासन पर बैठा था और 1046 ईसा पूर्व तक इसका राज रहा था। यह राजा शराब का बहुत शौकीन था इसलिए इसने शराब की झील का निर्माण कराया था। इस राजा ने शराब की झील के बीच में एक टापू भी निर्मित कराया और उस पर हरे भरे पेड़ भी लगवाए। इन पेड़ों पर राजा पके हुए मीट के टुकड़े लटकवा देता था। जब भी राजा झोऊ अपनी रानियों के साथ इस स्थान पर आता तो ये लोग झील से शराब पीते तथा मीट को पेड़ो से उतार कर खाते थे।

2 – एम्परर गोओजु –

शराबImage Source: 

एम्परर गोओजु ने 202 ईसा पूर्व से 195 तक चीन पर शासन किया था। इस राजा के बारे में यह माना जाता है कि यह अपना भोजन भी घोड़े की पीठ पर बैठ करता था। यह राजा दर्शनशास्त्र तथा इतिहास की किताबों को बेकार कहता था। उस समय स्कॉलर कन्फ्यूशियस के सबसे ज्यादा फॉलोअर थे और यह राजा उन सभी से नफरत करता था। जब भी यह किसी स्कॉलर को देख लेता तो उसकी स्कॉलर्स हैट को उतरवा कर उसमे पेशाब कर देता था।

3 – जुआनझोंग –

शराबImage Source: 

जुआनझोंग एक रंगीन मिजाज राजा था। इस राजा ने 712 से 756 ईस्वी तक शासन किया था। यह राजा तांग राजवंश से सम्बंधित था। बताया जाता है कि यह राजा इतना रंगीन मिजाज था कि इसके हरम में करीब 40 हजार महिलायें थी। आपको बता दें कि हरम एक ऐसा स्थान होता था जहां महिलाओं को सिर्फ अपनी यौन संतुष्टि के लिए रखा जाता था। कहा जाता है कि इस राजा ने अपने बेटे को भी अपनी पत्नी से नाता तोड़ेंने को कहा था ताकि वह उसकी पत्नी को भी अपने हरम में शामिल कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here