देश के इस 12वीं पास लड़के ने बना डाली देसी फेसबुक, जानिए इसके बारे में

0
317
देसी फेसबुक

 

पुरानी कहावत है कि प्रतिभा बड़ी बड़ी डिग्रियों से नहीं आती। यही बात हाल ही में अपने देश के एक 12वीं पास लड़के ने साबित कर दिखाई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लड़के ने देसी अंदाज में फेसबुक का निर्माण कर डाला है। इस देसी फेसबुक पर आप कई प्रकार के नए फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं। जैसा कि आप जानते ही होंगे की  काफी लंबे समय से फेसबुक का क्रेज युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है पर, हालही में हमारे देश के एक लड़के ने भी देसी फेसबुक बना डाली है।

आपको बता दें कि इस लड़के का नाम “आदित्य” है। यह लड़का झारखंड ले पलामू जिले के निमिया स्थित बैंक कॉलोनी का निवासी है। वैसे तो आदित्य ने आईटी सेक्टर की कोई विशेष पढ़ाई नहीं की है पर कम उम्र में ही वह सफल वेब डेवलपर बन चुका है। हालही में आदित्य ने फेसबुक की ही तरह एक सोशल साइट का निर्माण किया है जिसका नाम “वीलुकअप्स” है। इस सोशल साइट पर पहले महीने ही हजारों लोगों ने अपने अकाउंट बना लिए हैं।

देसी फेसबुकImage source:

आदित्य बताता है कि बचपन से ही उसको कम्प्यूटर पसंद था। 10 वीं पास करने के बाद में उसने इसी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का मन बना लिया था। तब उसने ऑनलाइन माध्यम से कुछ कोर्स भी किये थे। इसके बाद वेब डिजाइन तथा वेब डेवलपमेंट का ज्ञान भी ऑनलाइन ही लिया जिसका रिजल्ट आज सभी के सामने है। आदित्य बताता है कि उसके मन में फेसबुक की ही तरह एक ऐसी देसी सोशल साइट बनाने का विचार कई वर्ष से था, जहां लोग अपने विचारों को शेयर कर सकें। वर्तमान में आदित्य वीलुकअप्स को बनाकर काफी खुश तथा संतुष्ट है और इस साइट पर नए नए फीचर जोड़ने का कार्य लगातार चल रहा है। अब यह साइट गूगल प्ले स्टोर में एंड्रायड वर्जन एप में भी मौजूद है। इस प्रकार से महज 12 वीं पास लड़के ने देसी फेसबुक बनाकर अपना तथा अपने परिवार का नाम ऊंचा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here