Nouf Marwaai ने सऊदी अरब में योग को दिलाया खेल का दर्जा, जानिए इस महिला के बारे में

0
610
Nouf Marwaai

सऊदी अरब ने योग को अपने यहां खेलों में दर्जा दिया हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इसका श्रेय किसको जाता हैं। आज हम आपको उस महिला के बारे में बता रहें हैं जिसकी पहल पर ही सऊदी अरब ने योग को अपने यहां खेल का दर्जा दिया हैं। Nouf Marwaai वर्तमान में 37 वर्षीय महिला हैं और उनका दावा हैं कि योग के कारण ही उनका ब्रेस्ट कैंसर सही हो पाया।

उन्होंने सऊदी में ‘अरब योग फ़ाउंडेशन’ नाम की संस्था खोली हैं ताकि अन्य लोग भी योग से फायदा ले पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि सऊदी अरब ने अपने यहां योग को खेल का दर्जा दिया हैं।

इस प्रकार बदली Nouf Marwaai की जिंदगी –

Nouf MarwaaiImage Source: 

37 वर्ष की Nouf Marwaai को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। वे Jeddah में रहती हैं। उन्होंने अपने रोग को सही कराने के लिए कीमोथेरेपी नहीं ली बल्कि योग को अपनाया। कुछ समय बाद उनका रोग सही होने लगा और वर्तमान में वे बिल्कुल स्वस्थ हैं। आज वे एक सर्टिफ़ाइड योग और आयुर्वेद एक्सपर्ट बन चुकी हैं। उनका कहना हैं कि योग न सिर्फ शरीर को बल्कि आपके मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता हैं। भारत के एक योग शिक्षक से उन्होंने योग सीखा था। जब उन्होंने इसके फायदों को देखा तो वे हैरान रह गई और इसके बाद उन्होंने भारत आकर इस को बारीकी से सीखने का मन बनाया।

Nouf MarwaaiImage Source: 

योग को सीखने के लिए Nouf Marwaai भारत आई और योग तथा आयुर्वेद का अध्धयन किया। इसके बाद जब उन्होंने सऊदी में योग सीखाने के लिए संस्था बनाई तो उनको जगह जगह से धमकियाँ मिलनी शुरू हो गई, लेकिन अब सऊदी ने योग को खेल का दर्जा दे दिया हैं इसलिए अब लाइसेंस लेकर कोई भी योग सीखा सकता हैं। इसी के साथ Nouf Marwaai सऊदी में पहली योग शिक्षिका बन गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here