इन साधारण वस्तुओं को रखें अपने घर में, नहीं होगी पैसों की कमी

0
667

कुछ चीजें बहुत साधारण होते हुए भी अपना बहुत बड़ा सकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर डालती है, आज इसी क्रम में हम आपको बता रहें हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिनको घर में रखने से आपके घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। असल में वास्तु शास्त्र कहता है कि आपके घर से ही आपकी समृद्धी जुड़ी होती है, पर यदि आपके घर में कोई वास्तु दोष हो तो आपकी उन्नति रूक जाती है और आप पैसों के लिए हमेशा परेशान रहते हैं, इसलिए हम आपको कुछ ऐसी साधारण वस्तुएं आज बता रहें हैं जो की न सिर्फ आपके घर के वास्तु दोष को मिटाएंगी बल्कि आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होने देंगी तो आइए जानते हैं इन वस्तुओं के बारे में।

1- भगवान गणपति की नृत्य वाली प्रतिमा –

Image Source:

भगवान गणेश की नृत्य करती प्रतिमा को आप घर के ऐसे स्थान पर लगाए जहां से भगवान गणपति की दृष्टि आपके मुख्य द्वार पर पड़ती हो, ऐसा करने से आपके घर में खुशहाली तो बढ़ेगी ही साथ ही आपके घर में पैसा भी आएगा। यदि आपको ऐसी प्रतिमा नहीं मिल पाती है, तो ऐसी ही किसी तस्वीर का प्रयोग भी आप कर सकते हैं।

2- देवी लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति –

Image Source:

देवी लक्ष्मी को सभी जानते ही हैं, वे ही धन का वितरण करती है। साथ ही भगवान कुबेर धन के भंडार के स्वामी कहें जाते हैं, इन दोनों का पूजन साथ में ही करना चाहिए, पर यह ध्यान रखना चाहिए कि कुबेर जी उत्तर दिशा के स्वामी मानें जाते हैं, इसलिए कुबेर जी की मूर्ति उत्तर दिशा की ओर ही लगाएं।

3- बांसुरी –

Image Source:

बांसुरी को घर में रखने से घर के सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। साथ ही आप गहन शांति पाने लगते हैं, आप सोने या चांदी की बांसुरी अपने घर में रख सकते हैं यदि सोने या चांदी की बांसुरी संभव न हो तो आप अपने घर में बांस से बनी बांसुरी भी रख सकते हैं, इससे आपको बहुत फायदा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here