कई वर्षों बाद पता चला कि मलेशियाई सुल्तान का हूं बेटा

0
320

ज्यादातर फिल्मों की कहानियां हमारे ही जीवन से जुड़ी होती हैं। वहीं कभी-कभी फिल्मी कहानियों से हमारा जीवन भी जुड़ा होता है। दुनियाभर में ऐसे वाकया होते रहते हैं जिन्हें जानकर हमें लगता है कि यह फिल्मी कहानी से जुड़े किसी हीरो की कहानी है। कुछ ऐसा ही हुआ कामार्थशायर में रहने वाले एक शख्स के साथ। उसे मालूम नहीं था कि उसके माता-पिता कौन हैं। उसके मन में अपनी पहचान ढूंढ़ने की इच्छा जागी तो उसने प्रयास शुरू किए। जिसके बाद उसे पता चला कि असल में वो मलेशियाई देश के सुल्तान का बेटा है।

कामार्थशायर में रहने वाले कीथ विलियम्स एक व्यापारी हैं। वह कई वर्षों से कोयले का व्यापार कर रहे हैं। कीथ विलियम्स जब 13 वर्ष के हुए तब उन्हें उनकी माता ने बताया कि उनको दो वर्ष की आयु में गोद लिया गया था। उनको गोद लेने वाले पेन्यीग्रूस के विलियम्स को भी यह मालूम नहीं था कि उनका संबंध शाही परिवार से है। बाद में कीथ ने अपनी असल जिंदगी की पहचान के लिए खोजबीन शुरू कर दी।

image1Image Source: http://images.jagran.com/

उन्होंने निर्णय लिया कि वह अपने असली माता-पिता के बारे में पता कर के ही रहेंगे। जब कीथ ने यह निर्णय लिया तब उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि उनका संबंध किसी देश के सुल्तान से निकलेगा। कीथ ने अपनी पहचान के लिए निजी तौर पर ही खोजबीन शुरू की तो उन्हें मालूम हुआ की उनकी माता पीटरबोरोह की सीमा के पास ही रहती हैं। जब कीथ अपनी असली मां एलिजाबेथ रोसा से मिले तो उन्हें पता चला कि उनके पिता किसी समय में मलेशिया के सुल्तान रह चुके हैं। कीथ की माता और उनके पिता की मुलाकात लंदन में पढ़ाई करते समय हुई थी। इसके बाद उनकी माता जब गर्भवती हुईं तब वह एक ट्रेनी नर्स थीं। बाद में उनकी माता को पता चला कि जिस व्यक्ति के साथ होने से कीथ का जन्म हुआ था वो बाद में 1963 वर्ष में मलेशिया का सुल्तान बन गया।

कीथ को अपनी असली पहचान पता करते समय यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह मलेशिया के सुल्तान का पहला बेटा है। इस समय कीथ की आयु करीब 62 वर्ष है, लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता की सही पहचान ढूंढ़ ही निकाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here