शादी के लिए क्या मीका भी हो गए हैं तैयार ?

0
432

बॉलीवुड में अपनी आवाज के जादू से सभी का दिल जीतने वाले सिंगर मीका सिंह भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कई बार विवादों के जरिए सुर्खियों में रहने वाले मीका इस बार शादी के लिए चर्चा का कारण बने हुए हैं। सूचना मिली है कि मीका जल्द ही शादी करने वाले हैं। मीका बॉलीवुड की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से प्यार कर बैठै हैं।

मीका सिंह ने अपनी जिंदगी में कई फिल्मी और गैर फिल्मी गीतों को गाया है। इंडस्ट्री में मीका जो भी गाना गाते हैं वो हिट हो ही जाता है। मीका अपनी जिदंगी में कई लड़कियों के साथ जुड़े पर अब वो भी जल्द सेटल होने की सोच रहे हैं। इन दिनों मीका और बॉलीवुड की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक दूसरे के साथ अपना वक्त गुजार रहे हैं। इन दोनों को एक साथ कई बार डेट करते हुए भी देखा गया है। इस बारे में केआरके ने बॉक्स ऑफिस ट्विटर पर ट्विट किया है कि ‘इन दिनों उर्वशी मीका के घर पर वक्त बिता रही हैं और वो जल्द शादी करने वाले हैं।’

1Image Source: http://static.abplive.in/

इतना ही नहीं केआरके ने इन दोनों की फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट की है। अगर इस बात की पुष्टि हो गई तो मीका सिंह के फैन्स को बड़ी खुशी होगी। इंडस्ट्री में मीका सिंह के नाम पर कई विवाद हैं। वहीं, मीका के फैन्स भी लंबे समय से मीका की शादी का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि मीका या उर्वशी की तरफ से नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here