टीवी सीरियल से प्रभावित होकर इस शख्स ने भोजन में खाने शुरु किए सांप

0
508
Inspired by a TV Show, this person started eating snakes cover

आमतौर पर हर व्यक्ति खाना ही खाता है, पर आज जिस व्यक्ति के बारे में हम आपको बता रहें हैं वह भोजन के रूप में सांप को खाता है। इस व्यक्ति के लिए यह कोई बड़ा काम नहीं है। यह व्यक्ति प्रतिदिन सांपो को भोजन तथा नाश्ते के रूप में खाता है। आपको बता दें कि यह व्यक्ति कोई विदेशी नहीं है बल्कि एक भारतीय व्यक्ति ही है। आपने देखा ही होगा कि कुछ लोग फिल्मों के किसी ख़ास कैरेक्टर को देख कर काफी प्रभावित हो जाते हैं और उसके जैसा जीवन जीने लगते हैं। ऐसा ही कुछ इस व्यक्ति के साथ भी हुआ। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस व्यक्ति और इसके इस अजीबोगरीब शौंक के बारे में।

टीवी सीरियल से लगा सांप खाने का चस्का

Inspired by a TV Show, this person started eating snakes 1image source:

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस व्यक्ति को यह अजीबोगरीब शौंक एक टीवी सीरियल को देख कर लगा है। आपको बता दें कि इस लड़के का नाम “राज कुमार दास” है जो कि पश्चिम बंगाल के बसीरहाट क्षेत्र का रहने वाला है। राज कुमार दास को वाइल्ड लाइफ नाम के एक रियल्‍टी शो से यह आदत पड़ी है। इस रियल्‍टी शो में व्यक्ति जंगल के दुर्गम इलाकों का सफर करता है और कई प्रकार के कीड़े मकोड़ों को खाता है। यहीं से राज कुमार को भी ऐसा ही चस्का लगा था।

लंबे समय से पसंद था यह शो

Inspired by a TV Show, this person started eating snakes 2image source:

राज कुमार ने बताया कि उसको यह वाइल्ड लाइफ शो उस समय से पसंद था जब से वह स्कूल जाता था। इतने लम्बे समय तक इस शो को देखने के बाद उसने भीं ऐसा ही करने की सोची। अब राज कुमार आसानी से कच्ची मछली, घोंघे तथा कीड़े मकोड़े खा जाते हैं। जब यह बात लोगों के सामने आई तो राज कुमार के बारे में लोगों को पता लगा। इस आदत को देख कर सभी लोग हैरान हैं। राज कुमार बताते हैं उनको इस प्रकार जीव जंतुओं को कच्चे खाने से कोई एतराज नहीं हैं पर अब उनकी भूख बढ़ चुकी है और अब वे दिन में भर 8 से 10 बार खाना खाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here