आईएनएस विक्रांत को मिला नया जीवन

0
344

‘आईएनएस विक्रांत’, भारत का पहला ऐसा ऐतिहासिक विमान जिसने भारत को 40 साल तक अपनी सेवाएं प्रदान कर हर तरह से देश की रक्षा की। इतने लंबे समय तक देश की सेवा के बाद उसे सेवामुक्त कर दिया गया। एक समय ऐसा भी रहा जब आईएनएस विक्रांत देश की शान हुआ करता था। इसे भारत ने 1957 में खरीदा था और 1961 में भारतीय नेवी में शामिल किया गया। इसके बाद 1971 में हुये भारत-पाक युद्ध में आईएनएस विक्रांत ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपना योगदान दिया। इसके अलावा बांग्लादेश को आज़ाद कराने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इससे जुड़े अधिकारियों को दो महावीर चक्र और 12 वीर चक्र से नवाजा गया था। अब यह आईएनएस विक्रांत देश की सड़कों पर अपने हुनर का जलवा दिखाने को तैयार है।

काफी समय तक देश की सेवा में लगे रहने के बाद 1997 में आईएनएस विक्रांत को काम में लेना बंद कर दिया गया। 2012 तक इसे मुंबई में समुद्र की लहरों के बीच म्यूजियम शिप के रूप में रखा गया। यहां पर वह काफी समय तक अपने बीते इतिहास को याद करते खड़ा रहा। इसके बाद जनवरी 2014 को इसे पूरी तरह से तोड़ कर कबाड़ी को बेचने का फैसला लिया गया, पर लोगों के विरोध के कारण इसकी नीलामी की गई। बजाज ऑटो ने इसकी धातुओं को खरीद कर देश की इस अमानत को एक नई जिंदगी दे दी। उनका कहना भी था कि दशकों तक अजेय रहने वाले और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले विक्रांत को भुला ना दिया जाए इसलिए हमनें आईएनएस विक्रांत की धातुओं को खरीदने पर ज्यादा जोर दिया। इसे पिघला कर एक नये रूप के साथ बाइक के रूप में तैयार किया गया और ‘बजाज वी’ के रूप में इसे नई पहचान दी गई।

हर भारतीय को विक्रांत पर गर्व हो, इसके लिए विक्रांत के नाम पर ही ‘V’ नाम चुना गया है। बाइक के फ्यूल टैंक पर विक्रांत का खास लोगो भी होगा। बता दें कि ‘V’ Bajaj की ओर से साल की पहली लॉन्चिंग फरवरी में होगी। कंपनी 2016 में 8 प्रोडक्ट बाज़ार में उतारने वाली है।

https://www.youtube.com/watch?v=aK9UsBaa7_c

Video Source: https://www.youtube.com/

आईएनएस विक्रांत के मेटल से बनी यह बाइक भारत की मिलिट्री हिस्ट्री के लिए यादगार होगी। कंपनी ने अभी तक इस बाइक की कीमत का कोई खुलासा नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here