भारत के ऑफ बीट हिल स्टेशन

0
518

भारत में आपको हर तरह के पहाड़ी इलाके देखने को मिल जाएंगे, इसके लिए आपको विदेश जाकर पैसा खर्च करके घूमने की जरूरत नहीं है। यहीं पर आपको अफ्रीका, सहारा, साइबेरिया और स्विट्जरलैंड के अद्भुत नजारे दिखने को मिल जाएंगे। यह जगह शिलांग, नागालैंड, हिमाचल, मुंबई और उत्तराखंड आदि हैं। इनमें से एक हिल स्टेशन है चिखलदरा हिल पॉइंट जो कि ऐतिहासिक दुर्गों की वजह से प्रसिद्ध है। आज हम आपको चिखलदरा के बारे में कई बातें बताने जा रहे हैं। यह हिलस्टेशन महाराष्ट्र में मेलघाट टाइगर रिजर्व के पास स्थित है।

दिखने में ऐसा है यह हिल स्टेशन-

बारिश के मौसम में आप यहां गहरी और खड़ी घाटी में जल प्रपातों को आकार लेते देख सकते हैं। इस समय चिखलधरा की खूबसूरती देखने लायक होती है। इसी के साथ यह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है। चिखलधरा में भीमकुंड नाम का एक कुंड है, जिसकी गहराई कम से कम 35000 फीट की है। बारिश के समय यह जगह कई जल धाराओं और प्रपातों से मिलकर एक सुंदर अहसास दिलाती है। इतना ही नहीं यहां देखने लायक और भी कई दृश्य होते हैं। इसकी गिनती भारत के ऑफबीट डेस्टिनेशंस में भी की जाती है।

1Image Source: http://www.holidayiq.com/

चिखलधरा-

यह प्राकृतिक दृश्यों के साथ प्राचीन दुर्गों, सुंदर झीलों और वन्य जीवन के लिए काफी मशहूर है। महाराष्ट्र में यह सबसे बड़ा हिलस्टेशन है। अंग्रेजों ने इस जगह को स्वास्थ्य लाभ लेने और कॉफी प्लांटेशन के लिए बनाया था।

पंचबोल पॉइंट-

पंचबोल पॉइंट की सुंदरता की जितनी तारीफ करो उतनी कम है। यहां कॉफी के बागान भी मौजूद हैं। साथ ही गहरी घाटी से जुड़ी पांच पहाड़ियां और उनसे गिरते झरने भी गिरते हुए काफी सुंदर दिखाई देते हैं।

देवी पॉइंट-

यहां पर भी बारिश के मौसम में आपको कई जलप्रपात और सुंदर जलधाराएं दिखने को मिलती हैं। इसी के साथ इसके साथ देवी माता का मंदिर भी है। इस मंदिर में एक जलधारा आपको दिखने को मिलेगी।

गविलगढ़ दुर्ग-

अमरावती जिले में स्थित इस दुर्ग को तीन सौ साल पहले गवली नाम के एक राजा ने बनवाया था। पर्यटक यहां आकर यहां की नक्काशी, लोहे, कांसे और तांबे से निर्मित कलाकृतियों को देख सकते हैं।

कहां ठहरें-

आप यहां आकर महाराष्ट्र पर्यटन विभाग द्धारा संचालित होटलों में या फिर निजी होटल में भी ठहर सकते हैं। यहां पर आपको निजी होटल उचित किराए पर आसानी से मिल सकते हैं।

कैसे पहुंचें-

यहां से निकटतम हवाई अड्डा 240 किलोमीटर दूर नागपुर में है और निकटतम रेलवे स्टेशन 100 किलोमीटर दूर अमरावती है।

2Image Source: http://1.bp.blogspot.com/

क्या खाएं –

यहां पर आप खास महाराष्ट्रियन भोजन का स्वाद चख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कुछ खाना चाहते हैं तो इसकी सुविधा आपके होटलों में उपलब्ध मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here