कॉलेज गोइंग गर्ल्स की खूबसूरती बढ़ाने वाले 5 एक्सेसरीज़

0
717

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज में कदम रखने के लिये जब लड़कियां तैयार होती हैं तो वो पल लड़कियों की ज़िंदगी का काफी दिलचस्प हिस्सा होता है। जिस समय उनके लिए नए ट्रेंड्स ट्राय करना और नए- नए फ्रेंड्स बनाना काफी ज़रूरी होता है। इसके साथ ही कॉलेज में लड़कियों को अपने हुनर को दिखाने के लिये थोड़ा स्टाइलिश तो होना ही पड़ता है। जिसमें वो अपने लुक को और निखारने के लिये कई प्रकार के परिधान का उपयोग करने के साथ ही अपनी स्टाइल पर भी विशेष ध्यान देती हैं। आज हम आपको कॉलेज जाने के लिये तैयार लड़कियों से जुड़ी उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिससे वो खुद का लुक और अच्छा कर सकें। जानें वो 5 एक्सेसरीज़ के बारे में जो हर कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिये जरूरी हैं।

टोट बैग-

1Image Source: https://s-media-cache-ak0.pinimg.com/

टोट बैग उन बैगों में से एक है जिसका लुक सुंदर होने के साथ ही इसमें सभी उपयोगी चीजों को सुरक्षित रूप से रखा जा सकता है। इस बैग में ज़रूरत के हर सामान जैसे कॉपी, किताबों से लेकर मेकअप का सामान तक आसानी के साथ ऱखा जा सकता है। इसमें एक अलग सा छोटा बैग भी होता है जिसमें आप फोन, चार्जर, दवाइयों को रख सकती हैं। यदि आप अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो इस तरह की चीजों से जुड़कर इस बैग को ही चुनें।

स्कार्फ-

स्कार्फ पहनने से हर लड़कियों का लुक काफी अच्छा दिखता है। इसके साथ ही यह हमारी बॉडी को कवर करने का काम भी करता है, पर इसका उपयोग हर कोई नहीं कर पाता। जितने अच्छे तरीके से आप इसका उपयोग करेंगी उतना ही ये आपके शरीर को सुंदर बनाने में एक अहम भूमिका निभाता है। यदि आप जीन्स और सफेद कलर की टी शर्ट में प्रिंटेड सिल्क स्कार्फ का इस्तेमाल करती हैं तो आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। इसके अलावा सलवार सूट के साथ भी इसका उपयोग आप कर सकती हैं। आपकी सुंदरता को चार चांद लगाने में हैंड प्रिंटेड स्कार्फ भी एक अच्छा क्लासी ऑप्शन है।

सुंदर इयररिंग्स-

2Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

कॉलेज के समय लड़कियों को अपने लुक पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। यदि आप तड़कीले भड़कीले ईयररिंग पहनकर कॉलेज जाती हैं तो आप हंसी का पात्र भी बन सकती हैं। ऐसे ईयररिंग का उपयोग करें जो दिखने में सुंदर होने के साथ छोटे और हल्के वजन के हों। न्यूट्रल रंगों के ईयर रिंग हर कपड़ों के साथ पहने जा सकते हैं। इसके साथ ही सिंपल डिटेलिंग वाले गोल्ड और सिल्वर कलर के इयररिंग्स को आप रोज़ कॉलेज पहन कर जा सकती हैं।

स्टेटमेंट नेकलेस-

3Image Source: http://img.punjabkesari.in/

इस समय लड़कियों की सबसे खास पसंद स्टेटमेंट जूलरी बनती जा रही है। इसे हर लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। इसके अलावा लुक को सुंदर दिखाने के लिये यह हर लड़की के वॉर्डरोब में होना चाहिए। अपने लुक को पूरा करने के लिए लेयर नेकलेस की भी काफी डिमांड बढ़ती दिख रही है। ये कपड़ों की खूबसूरती को निखारने के साथ-साथ अच्छा लुक प्रदान करती हैं।

बॉडीचेन्स-

4Image Source: http://img.punjabkesari.in/

कॉलेज में पहनने के लिये बॉडी चेन सबसे खास ट्रेंडी एक्सेसरी है। इससे आप स्टाइलिश तो दिखती ही हैं, यह आपके लुक को भी निखार प्रदान करती है। इसे आप ब्लैक ड्रेस के साथ पहनें, यह काफी सुंदर लुक प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here