इंडियन ब्रैंड्स जिन्हें आप विदेशी समझते हैं

0
316

ऐसे कई ब्रैंड्स हैं जिनके नाम सुनकर हमें हमेशा ऐसा लगता है कि यह विदेशी ब्रैण्ड हैं, लेकिन इन ब्रैंड्स के नाम पर मत जाइए। असल में ये प्रोडक्ट्स पूरी तरह से भारतीय है। इन ब्रैंड्स को सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी कस्टमर्स भी काफी पसंद करते हैं। ये सभी ब्रैंड्स क्वालिटी और फैशन दोनों के ही लिहाज से काफी बेहतर माने जाते हैं। इसलिए हम यहां आपको कुछ ऐसे ही ब्रैंड्स के बारे में बता रहे हैं।

सीसीडी

1Image Source: http://indorehd.com/

कॉफी के शौकीन अक्सर सीसीडी में जाकर कॉफी पीना पसंद करते हैं। हो सकता है कि आप यह जानकर हैरान हों, लेकिन सीसीडी एक भारतीय ब्रैण्ड है। सीसीडी के मालिक वी जी सिद्धार्थ हैं। सिद्धार्थ कर्नाटक के रहने वाले हैं। कर्नाटक में ही सबसे पहले सीसीडी की पहली ब्रांच खोली गई थी।

ब्रिटेनिया

2Image Source: http://kross-over.net/

हम सभी अपने बचपन से अभी तक ब्रिटेनिया के बिस्किट खाते आए हैं। इसके नाम को देख कर आप भी यह सोचते होंगे कि यह एक विदेशी ब्रैण्ड है, लेकिन ऐसा नहीं है। ब्रिटेनिया एक भारतीय ब्रैण्ड है। साल 1892 में कोलकाता में इस ब्रैण्ड की शुरूआत की गई थी। ब्रिटेनिया कई तरह के फ्रूट केक्स और चॉको बिस्किट्स बनाता है।

लैक्मे

3Image Source: http://imbbpullzone.laedukreationpvt.netdna-cdn.com/

लैक्मे एक ऐसा ब्रेण्ड है जिसे काफी क्लासी माना जाता है, लेकिन असल में यह ब्रैण्ड भी भारतीय ही है। लैक्मे इंडिया की शुरूआत 1952 में की गई थी। यह टाटा ग्रुप का ही हिस्सा है। फ्रेंच ओपेरा से इसका नाम लिया गया है। लैक्मे के ब्यूटी प्रोडक्ट्स आज की हर आधुनिक महिला की पहली पसंद हैं।

VLCC

4Image Source: http://www.giftxoxo.com/

VLCC भी एक भारतीय ब्रैण्ड है। यह कंपनी वंदना लूथरा की है। इस कंपनी का पूरा नाम है वंदना लूथरा कर्ल एंड कर्व।

पीटर इंग्लैंड व लुइ फिलिप

5Image Source: http://images.onlymyhealth.com/

खाने-पीने की चीज़ों के बाद अगर कपड़ों के ब्रैंड्स के बारे में बात की जाए तो पीटर इंग्लैंड व लुइ फिलिप जैसे महंगे ब्रैंड्स भी भारतीय ही हैं। असल में यह ब्रैंड्स मधुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल कंपनी के हैं जो कि आदित्य बिरला ग्रुप का ही एक हिस्सा है।

Da Milano & Hi Design

6Image Source: http://images.onlymyhealth.com/

यह दोनों ब्रैण्ड लेदर से बने प्रोडक्ट्स में डील करते हैं। सुनने में भले ही ही इन ब्रैंड्स के नाम विदेशी लगते हों लेकिन यह इंडियन ब्रैंड्स है। यह ब्रैण्ड फैंसी और स्टाइलिश लेदर बैग्स बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here