भारतीय अभिनेत्री को मिला पीपल्स चॉइस अवार्ड

0
352

भारतीय अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा ने अपनी अदाकारी का लोहा विदेशों में भी मनवा लिया है। बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की ओर रुख किया। हॉलीवुड में उन्होंने अपने पहले ही प्रोजेक्ट से वहां के लोगों के दिलों में विशेष जगह बना ली। इसीलिए प्रियंका चोपड़ा को क्वांटिको टीवी शो का पीपल्स चॉइस अवार्ड दिया गया है।

priyanka-chopra-wins-peoples-choice-award-for-quanticoImage Source:

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा टीवी शो क्वांटिको में एक एफबीआई एजेंट का किरदार निभा रही हैं। इस टीवी शो को लोगों ने खूब पसंद किया। इसी कारण इसके और एपिसोड भी शूट किए जाएंगे।

पीपल्स चॉइस अवार्ड 2016 का खिताब प्रियंका चोपड़ा को मिला है। इस खिताब के लिए प्रियंका का मुकाबला एम्मा रॉबर्ट और जैमी ली से था। इस अवार्ड को पाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। मेरे लिए वोट करने वाले सभी प्रशंसकों को मैं धन्यवाद देती हूं। इस ट्विट पर प्रियंका ने अपनी फोटो भी अपलोड की है।

https://twitter.com/priyankachopra/status/684943832933396480/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw

Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here