इस खास उम्र में यहां की लड़कियां बन जाती हैं लड़का, जानें इस अनोखे स्थान के बारे में

0
526
In this unique place, the girls become boys at a special age 1

हमारी दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो लोगों के लिए आश्चर्य का केंद्र बनी हुई हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बता रहें हैं। यह स्थान कुछ ऐसा है कि यहां पर आने वाले लोग अपनी पहचान खो देते हैं। आपको यह बात यकीनन हैरान कर देगी, मगर यह पूरी तरह से सच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्थान पर आने वाली लड़कियां अचानक ही लड़के में तब्दील हो जाती हैं।

यहां आकर लड़कियां बन जाती हैं लड़का –

In this unique place, the girls become boys at a special age 2image source:

आपको बता दें कि इस गांव का नाम “ला सेलिनास” है। यह कैरिबियाई देश का ही एक गांव है। इस गांव में इस तरह की रहस्यमय परिस्थितियों को यहां के निवासी सालों से झेलते आ रहें हैं। इस गांव में यदि लड़की पैदा होती है तो 12 साल की उम्र तक आते आते वह लड़के में बदल जाती है। यह क्यों और कैसे हो जाता है इस बात का अभी तक पता नहीं लग पाया है। ऐसा माना जाता है कि 12 साल की उम्र तक बच्चे के शरीर में लिंग तथा अंडकोष विकसित हो जाता है और इस वजह से ही ऐसा होता है। इस बारे में डॉक्टर कहते हैं कि यह एक बॉयोलॉजिकल डिस ऑर्डर होता है जिसको “सूडोहर्माफ्रडाइट” कहा जाता है।

माना जाता है कि यह एक दुर्लभ बिमारी होती है। जो लाखों में से किसी एक बच्चे को होती है। इस बिमारी के कारण बच्चे का शरीर करीब करीब किन्नर जैसा हो जाता है और वह समाज से अलग हो जाता है। अब सवाल यह है कि जब यह बिमारी लाखों में से किसी एक बच्चे को होती है तो आखिर इस गांव में सभी लड़कियां इस बिमारी का शिकार क्यों बन रहीं हैं। कुल मिलाकर इस सवाल का जवाब अभी तक न तो मेडिकल साइंस दे पाई है और न ही अन्य किसी और माध्यम से इस बारे में पता चल सका है। यही कारण है कि यह गांव आज भी इस रहस्य में घिरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here