इन देशों में 1 रुपए के बदले मिलते हैं 458 रुपए

0
510

आपने दुनिया के कई ऐसे देशों के बारे में सुना होगा जिनकी मुद्रा भारतीय रुपए के मुकाबले ज्यादा महंगी हैं। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन सहित दूसरे विकसित देश आते हैं, लेकिन हम यहां आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी मुद्रा के मुकाबले अपना रुपया ज्यादा कीमती है। ये वो देश हैं जहां आप कभी घूमने गए तो आपको बहुत ही कम खर्च में रॉयल सुविधाएं मिल सकती हैं।

1- ईरान- एक रुपए के बदले मिलेंगे 458.45 रियाल
ईरान की मुद्रा है रियाल। पहले के समय में रियाल की मुद्रा को तोमान कहा जाता था। ‘तोमान’ शब्द मंगोल भाषा के ‘तुमेन’ शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब ‘दस हज़ार’ होता है। 1962 में तोमान हटाकर रियाल ईरान की मुद्रा बन गई। अगर आप ईरान घूमने की सोच रहे हैं तो समझ लीजिए आपकी चांदी हो गई। यहां की करेंसी है रियाल जो भारतीय रुपए से काफी कमजोर है। भारत का 1 रुपया अगर आप देते हैं तो इसके बदले ईरान के 458.45 रियाल मिल सकते हैं।

2- वियतनाम- एक रुपए के बदले मिलेंगे 338.35 डोंग
वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। एशियाई महाद्वीप में आने वाले वियतनाम की मुद्रा डोंग है। अगर आप भविष्य में कभी वियतनाम घूमने गए तो आपको भारतीय मुद्रा बदलवाने के लिए ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि एक रुपए के बदले आपको 338.35 डोंग मिलेंगे।

3- बेलारूस- एक रुपए के बदले 216 रूबल
बेलारूस यूरोप महाद्वीप में स्थित चारों दिशाओं से जमीन से घिरा हुआ एक देश है। इसकी राजधानी मिन्‍स्‍क व भाषा रूसी है। पूर्व यूरोप में आने वाला देश बेलारूस बंदरगाह विहीन है। भारतीय रुपए के मुकाबले यहां की मुद्रा रूबल काफी सस्ती पड़ती है। एक रुपए के बदले आपको 216 रूबल मिल सकते हैं।

4- इंडोनेशिया- एक रुपए के मुकाबले 204.76 रूपइया
रूपइया (Rp) इंडोनेशिया की सरकारी मुद्रा है। यह बैंक ऑफ इंडोनेशिया द्वारा जारी और नियंत्रित किया जाता है। सभी बैंकनोट और सिक्कों पर प्रतीक चिह्न के रूप में Rp का इस्तेमाल किया जाता है। यह शब्द भारत की मौद्रिक इकाई रुपया से लिया गया है। इंडोनेशिया गणराज्य दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। 17508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है। एशियाई देश इंडोनेशिया की मुद्रा रूपईया है। आपको एक रूपए के मुकाबले 204.76 रूपईया मिल सकते हैं।

5- पैरागुए- एक रुपए के बदले मिलेंगे 74.26 गुआरानी
दक्षिण अमेरिका में आने वाले पैरागुए की मुद्रा गुआरानी है। यहां एक रुपए के बदले आपको 74.26 गुआरानी मिल सकते हैं। सन् 1958 में 30 जुलाई को औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय फ्रैंडशिप डे (विश्व मैत्री दिवस) की घोषणा की गई। बताया जाता है कि डॉक्टर अर्टरमिओ ने अपने दोस्त ब्राचो के साथ पैरागुए नदी के पास रात्रि भोजन किया था। पहली बार पैरागुए में ही इस दिन को मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here