मरने के बाद भी इस स्थान पर सदियों तक जीवित रहता है हर इंसान, जानिये कैसे

0
526
मरने

 

वैसे तो मरने के बाद आदमी का कोई अस्तित्व नहीं रहता है, पर एक स्थान ऐसा भी है जहां मरने के बाद भी इंसान जीवित ही रहता है। जी हां, एक स्थान ऐसा भी है जहां मरने वाला इंसान सदियों तक जीवित रहता है और आज हम आपको इस स्थान के बारे में बता रहें हैं। देखा जाए तो दुनिया में बहुत से रहस्य हैं, शहरों से दूर के घने जंगलों में क्या-क्या होता है वह आम लोगों को पता नहीं लग पाता है, पर वह जो कुछ भी होता है बहुत ही रहस्यमय होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही जंगल के बारे में बता रहें हैं जहां रहने वाले लोग मरने के बाद भी सदियों तक जीवित रहते हैं।

मरनेImage Source:

आपको सबसे पहले हम बता दें कि यह जंगल इंडोनेशिया के बाली नगर में ही है। यहां पर आपको चारों और मुर्दे लोगों के कंकाल ही लटके हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस स्थान को “तुरनियान” कहा जाता है। यहां बहुत अजीबोगरीब परंपरा है जिसके अनुसार यहां पर लोगों को जलाया नहीं जाता है, बल्कि उनको सड़ने के लिए खुले में छोड़ दिया जाता है। जब मृत व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से सड़ जाता है, तब उसके शरीर पर पुआल की मदद से एक छोटी सी झोपड़ी बना दी जाती है। इस परंपरा को सिर्फ उन लोगों के साथ निभाया जाता है जो शादीशुदा होते हैं। जो शादीशुदा नहीं होते हैं उनको मृत्यु के बाद दफन कर दिया जाता है। तुरनियान नामक इस स्थान पर सिर्फ आदिवासी रहते हैं और यहां पर उनके अपने ही कानून होते हैं। इस परंपरा को सिर्फ मर्द लोग ही करते हैं, महिलाएं इस परंपरा में हिस्सा नहीं लेती हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि महिलाएं भी सी परंपरा में हिस्सा लेकर पुरुष के शरीर को सड़ने के लिए लेकर जाएगी तो इन आदिवासियों के गांव पर भूकंप आ जाएगा जो सभी को खत्म कर देगा। व्यक्ति का शरीर सड़ने के बाद में उसके कंकाल को निकाल कर Taru Menyan के पेड़ के नीचे रख दिया जाता है जो कि काफी अच्छी खुशबू वाला पेड़ होता है। इस प्रकार से इस स्थान पर व्यक्ति मृत होने के बाद भी सदियों तक जीवित रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here